Select Date:

ईरान ने सऊदी अरब में 7 साल बाद फिर खोला दूतावास, चीन के सामने फेल हुई अमेरिकी कूटनीति

Updated on 07-06-2023 07:34 PM
तेहरान: ईरान ने सऊदी अरब के रियाद में अपने दूतावास को फिर से खोल दिया है। इसी के साथ खाड़ी के दो अहम देशों के बीच सात सात के बाद राजनयिक रिश्ते बहाल हो गए हैं। ईरानी विदेश प्रवक्ता नासिर कनानी ने एक दिन पहले ही कहा था कि रियाद में ईरानी दूतावास, जेद्दा में महावाणिज्य दूतावास और इस्लामिक सहयोग संगठन के स्थायी प्रतिनिधि का कार्यालय मंगलवार और बुधवार को आधिकारिक तौर पर फिर से खुल जाएंगे। चीन की मध्यस्थता में ईरान और सऊदी अरब मार्च में राजनयिक रिश्ते बहाल करने पर सहमत हुए थे। इसे अमेरिका के लिए बड़ी कूटनीतिक हार माना जा रहा है।


2016 में सऊदी ने तोड़ा था रिश्ता

सऊदी अरब ने 2016 में ईरान के साथ अपने राजनयिक रिश्ते तोड़ दिए थे। दरअसल, सऊदी अरब में एक अहम शिया धर्म गुरू और 46 अन्य लोगों को मौत की सज़ा देने के बाद ईरान में भड़के प्रदर्शनों के दौरान तेहरान और मशहद शहर में सऊदी राजनयिक मिशन पर हमले किए गए थे। कनानी ने कहा कि हज करने के लिए सऊदी अरब जाने वाले ईरानी तीर्थयात्रियों की मदद के लिए रियाद में ईरान के दूतावास और जेद्दा में इसके महावाणिज्य दूतावास ने पहले ही काम करना शुरू कर दिया है।

अमेरिका की हार क्यों बता रहे विशेषज्ञ


अमेरिका का ईरान के साथ राजनयिक संबंध नहीं है। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों और लोगों पर भी अमेरिका प्रतिबंध लगाता है। वहीं, सऊदी अरब को अब तक अमेरिका का काफी करीबी समझा जाता था। सऊदी अरब सुन्नी बहुल देश है,जबकि ईरान शिया बहुल। इतने विरोधाभासों के बावजूद चीन की मध्यस्थता में दोनों देशों ने पुरानी दुश्मनी को भुलाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।

2016 में सऊदी ने तोड़ा था रिश्ता



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.