Select Date:

ईरान ने ओमान की खाड़ी में ऑयल टैंकर जब्त किया इसमें 1.45 लाख टन कच्चा तेल टैंकर को लेकर अमेरिका के साथ तनाव

Updated on 13-01-2024 01:23 PM

ईरान की नौसेना ने गुरुवार को ओमान की खाड़ी में एक तेल ले जा रहे एक जहाज (ऑयल टैंकर) को जब्त कर लिया। सेंट निकोलस नाम का यह जहाज इराक से तुर्किये जा रहा था। इसमें इराकी तेल था। यह वही जहाज है जिसे अप्रैल 2022 में अमेरिका ने जब्त किया था। तब इस जहाज का नाम नाम स्वेज राजन था। इसमें लगभग 10 लाख बैरल ईरानी तेल था।

अमेरिका ने यह कार्रवाई ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध के तहत की थी। हालांकि ईरान ने इसे चोरी बताया था। ईरान ने कहा था- अमेरिकी ने ईरानी तेल से भरा जहाज चुरा लिया। इस घटना के बाद जहाज का नाम बदल दिया गया था।

ताजा मामले पर ईरानी मीडिया IRNA ने नौसेना के हवाले से कहा- ईरान की नौसेना ने अदालत के आदेश के मुताबिक ओमान की खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर जब्त किया है। ईरानी नौसेना ने कहा- पिछले साल अमेरिका ने हमारा तेल और जहाज चुरा लिया था, जिसे हमने अब जब्त कर लिया है।

जहाज पर घुसे 4-5 हथियारबंद लोगों ने ईरान जाने के आदेश दिए
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के मुताबिक, गुरुवार सुबह ओमान के सोहार पोर्ट के पास कुछ हथियारबंद लोगों ने सेंट निकोलस जहाज को अपने कब्जे में ले लिया था। इन लोगों ने जहाज को ईरान की तरफ ले जाने के आदेश दिए थे।

UKMTO को जानकारी मिली थी कि सेंट निकोलस जहाज पर काले रंग का मास्क और मिलिट्री स्टाइल यूनिफॉर्म पहने 4-5 लोग घुस गए थे। इन्होंने जहाज पर लगे कैमरे कपड़े से ढक दिए और जहाज को ईरान में बंदर-ए-जस्क की तरफ जाने के आदेश दिए। यह जानकारी मिलने के बाद जहाज से कम्युनिकेशन टूट गया था।

जहाज पर ग्रीस और फिलिपींस के नागरिक
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक जहाज का मालिकाना हक ग्रीस के पास है, जबकि इस पर मार्शल आईलैंड का झंडा लगा है। ग्रीस का एम्पायर नेविगेशन जहाज को मैनेज करता है। एम्पायर नेविगेशन के मुताबिक 1.45 लाख टन कच्चे तेल से भरा यह जहाज इराक के बसरा से तुर्की के अलीगा जा रहा था। इस पर 19 क्रू मेंबर सवार थे, इनमें फिलिपींस के 18 नागरिक और ग्रीस का एक नागरिक था।

ओमान की खाड़ी में तनाव बढ़ने की आशंका
मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ रहा है। पहले गाजा, फिर लाल सागर और अब ईरान की तेल टैंकर जब्त करने वाली कार्रवाई के बाद ओमान की खाड़ी में भी तनाव बढ़ने की आशंका है।

इजराइल-हमास जंग के चलते लाल सागर में पहले से ही तनाव है। यमन के हूती विद्रोही लगातार इजराइल से जुड़े जहाजों पर हमला कर रहे हैं। वो जहाजों को हाईजैक भी कर रहे हैं। वहीं, 12 जनवरी को अमेरिका और ब्रिटेन की सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकों पर हमले शुरू कर दिए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.