Select Date:

ईरान ने सऊदी के राजा को भेजा आधिकारिक आमंत्रण, खाड़ी के दो 'कट्टर दुश्मन' बन रहे दोस्त

Updated on 18-04-2023 07:15 PM
तेहरान: सऊदी अरब और ईरान के बीच लंबे समय से दुश्मनी रही है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये दोनों देश अपनी दुश्मनी को खत्म कर दोस्ती का हाथ मिलाने वाले हैं। ईरान ने आधिकारिक तौर पर सऊदी अरब के राजा को देश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। सोमवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। मार्च में चीन ने समझौता कराया जिसके बाद वर्षों से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने पर दोनों देशों ने सहमति व्यक्त की।
ईरान और सऊदी के संबंध लंबे समय से खराब रहे हैं। दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ प्रॉक्सी युद्ध लड़ते रहे हैं। इसके अलावा यमन से लेकर सीरिया तक विपरीत पक्ष के समर्थन में रहे हैं। ईरान और सऊदी सात साल से चल रहे डिप्लोमैटिक दरार को खत्म करने पर सहमत हुए हैं। 2016 में तेहरान में सऊदी दूतावास पर हुए हमले के बाद राजनयिक संबंध खत्म हो गए थे। यह हमला सऊदी सरकार की ओर से एक प्रमुख शिया धर्मगुरु को कत्ल की सजा देने के बाद हुआ था।


ईरान के राष्ट्रपति ने भेजा आमंत्रण

नासिर कनानी ने एक टेलीविजम समाचार सम्मेलन में कहा, 'ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने सऊदी की ओर से आमंत्रण मिलने के बाद बदले में सऊदी राजा को आमंत्रण भेजा है।' ईरान की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक दोनों देशों के तकनीकी प्रतिनिधिमंडल अपने दूतावासों को आधिकारिक रूप से खोलने की तैयारी कर रहे हैं। 9 मई तक राजनयिक मिशन को फिर से शुरू करने की उम्मीद है।

चीन ने कराई डील

चीन ने मार्च में दोनों देशों के बीच एक डील कराई थी, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों देशों की इस डील में अमेरिका कहीं भी नहीं था। इस कदम का उद्देश्य खाड़ी देशों में तनाव को कम करना है। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने एक संयुक्त बयान का हवाला देते हुए कहा था कि, 'बातचीत के बाद इस्लामिक गणराज्य ईरान और सऊदी अरब के साम्राज्य ने दो महीने के भीतर राजनयिक संबंधों को फिर शुरू करने और दूतावासों को खोलने पर सहमति बनाई है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.