Select Date:

आयरलैंड के लेखक पॉल लिंच ने जीता बुकर पुरस्कार 2023, प्रॉफेट सॉन्ग उपन्यास के लिए मिला सम्मान

Updated on 27-11-2023 02:18 PM
लंदन: आयरलैंड के लेखक पॉल लिंच को लंदन में बुकर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। उन्हें उनके उपन्यास ‘प्रॉफेट सॉन्ग’ के लिए यह पुरस्कार मिला है। लंदन में रहने वाली भारतीय मूल की लेखिका चेतना मारू भी इस पुरस्कार की दावेदार थीं। उन्होंने ‘वेस्टर्न लेन’ उपन्यास लिखा है। 46 साल के लिंच का उपन्यास ‘प्रॉफेट सॉन्ग’ निरंकुशता की चपेट वाले आयरलैंड की तस्वीर दिखाता है। लंदन के ओल्ड बिलिंग्सगेट में आयोजित पुरस्कार समारोह में लिंच को श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका ने यह पुरस्कार दिया। वह ‘द सेवेन मून्स ऑफ माली अल्मेडा’ के लिए पिछले साल के बुकर विजेता थे।

लिंच ने 50,000 पाउंड इनामी राशि वाला यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के बाद कहा, ‘मैं आधुनिक अराजकता को देखने की कोशिश कर रहा था। मैंने पश्चिमी लोकतंत्रों में अशांति को देखने की कोशिश की। सीरिया की समस्या, शरणार्थी संकट का पैमाना और पश्चिम की उदासीनता...।’ लिंच यह पुरस्कार जीतने वाले आयरलैंड के पांचवें लेखक बन गए हैं। इससे पहले आयरलैंड के आयरिस मर्डोक, जॉन बैनविले, रॉडी डॉयल और ऐनी एनराइट ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था।

क्या है किताब की कहानी

यह उपन्यास एक परिवार की कहानी बताता है जो एक ऐसी भयानक नयी दुनिया से जूझ रहा है जिसमें वे लोकतांत्रिक मानदंड गायब होने लगते हैं, जिनका वह आदी है। इस साल पुरस्कार के लिए जो छह लेखक दावेदार थे, उनमें केन्या में जन्मी चेतना मारू भी शामिल हैं। मारू का उपन्यास ‘वेस्टर्न लेन’ ब्रिटिश गुजराती परिवेश पर आधारित है। बुकर पुरस्कार के विजेता का चयन करने समूह के सदस्यों ने जटिल मानवीय भावनाओं के रूपक के तौर पर स्क्वैश के खेल के उपयोग के लिए इस उपन्यास की प्रशंसा की थी।

कौन-कौन था दावेदार

इसके अलावा सारा बर्नस्टीन का उपन्यास ‘स्टडी फॉर ओबिडिएंस’, जोनाथन एस्कोफरी का ‘इफ आई सर्वाइव यू’, पॉल हार्डिंग का ‘द अदर ईडन’, और पॉल मरे का ‘द बी स्टिंग’ इस बार पुरस्कार के दावेदार थे। पुरस्कार की अंतिम सूची में जगह बनाने वाले हर दावेदार को 2,500 पाउंड दिए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.