Select Date:

राजेश खन्ना के घर एसी ठीक करने गए थे इरफान, तिग्मांशु धुलिया को सेट पर दी थी गाली

Updated on 29-04-2024 02:11 PM
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में शुमार इरफान खान हमारे बीच नहीं हैं और आज ही के दिन 29 अप्रैल 2020 को वो हम सबको को अलविदा कहकर चले गए थे। एक्टर भले अब हमारे बीच न हों, लेकिन उनकी यादें, उनका काम, उनका अंदाज कभी मरने वाला नहीं। जब भी बॉलीवुड के जानदार और शानदार कलाकारों की बात होगी, उस लिस्ट में इरफान काफी ऊपर मौजूद होंगे। आज सोमवार को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर जानते हैं एक्टर से जुड़ा किस्सा जब वह फिल्म इंडस्ट्री से कोसों दूर थे और एसी ठीक करने के लिए राजेश खन्ना के घर पहुंच गए थे।

इरफान के निधन ने इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उनके फैन्स को गहरा झटका दिया। एक्टर से जुड़े कई अनसुने किस्से ऐसे हैं जिसके बारे में सुनकर हैरानी होगी। एक ऐसा ही किस्सा है बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना के घर AC ठीक करने पहुंचे इरफान का। एक्टर से जुड़ा एक और मजेदार किस्सा खूब चर्चा में रहा जिसमें बताया गया था कि उन्होंने सेट पर फिल्म मेकर तिग्मांशु धुलिया को गाली दी थी।

इरफान ने खूब स्ट्रगल किया और इलेक्ट्रिशियन का काम मिला

बता दें कि बॉलीवुड में एंट्री से पहले इरफान इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। मुंबई आकर इरफान ने खूब स्ट्रगल किया और जब इलेक्ट्रिशियन का काम मिला तो इस दौरान उन्हें मौका मिला राजेश खन्ना के घर जाने का। ये अपने आपमें एक अनोखा अनुभव रहा, जिसके बारे में इरफान ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था।

राजेश खन्ना के घर AC ठीक करने पहुंचे थे इरफान

इरफान खान ने बताया था कि जब वह राजेश खन्ना के घर AC ठीक करने पहुंचे थे तो एक्टर की कामवाली ने दरवाजा खोला था। उन्होंने ये भी कहा कि चूंकि मैं एक्टिंग से जुड़ा नहीं था तो ऐसे में बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को देखकर मैं बहुत खुश हुआ था।

'भारत एक खोज', 'चाणक्य', 'चंद्रकांता' जैसे शोज़ में आए थे नजर

इरफान खान फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से इंडस्ट्री में कदम रखा था और करियर की शुरुआत दूरदर्शन के सीरियल 'श्रीकांत' से की थी। 'श्रीकांत' सीरियल के अलावा उन्होंने 'भारत एक खोज', 'चाणक्य', 'चंद्रकांता', 'बनेगी अपनी बात' और संजय खान के सीरियल 'जय हनुमान' में काम किया। बता दें कि जय हनुमान में इरफान ने महर्षि वाल्मीकि की भूमिका निभाई थी। उनकी खूबी थी उनकी नैचुरल एक्टिंग, जिसके लोग मुरीद बन गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.