'आमिर खान की सेल लगी है क्या?' पहली बार बहनों के साथ शो में आए एक्टर, प्रोमो वायरल
Updated on
22-04-2024 02:36 PM
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने साल 2013 में अपने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की शुरुआत की। शो के कई सीजन आए और इंडस्ट्री का लगभग हर सितारा इसमें नजर आया, लेकिन आमिर खान को देखने की चाहत पूरी नहीं हो पाई। अब 11 साल बाद 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर, कपिल के नए शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसे आप OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
Kapil Sharma का ये नया शो अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नाम से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। अगले एपिसोड में Aamir Khan नजर आने वाले हैं। इसका प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कीकू शारदा से लेकर सुनील ग्रोवर तक, सभी आमिर की फिल्मों के गेटअप में नजर आ रहे हैं। कोई 'गजनी' बना है तो कोई 'पीके'। इन्हें देखकर तो कपिल शर्मा भी कंफ्यूज होकर बोल उठते हैं, 'आमिर खान की सेल लगी है क्या?'
शो में आईं आमिर खान की बहनें
इसके बाद शुरू होता है हंसी-ठिठोली का कारवां। आमिर खान कई राज भी खोलते हैं। वो बताते हैं कि उनके बच्चे उनकी बिल्कुल भी नहीं सुनते हैं। इस शो में आमिर की बहनें भी आती हैं, जिनमें से एक बताती हैं कि बचपन में उन्होंने आमिर की पिटाई की है। ये सुनकर आमिर झेंप जाते हैं।
सुनील ग्रोवर ने फिर कपिल पर कसा तंज!
करीब 6 साल बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ में काम कर रहे हैं। शो में वो 'डफली' के अलावा और भी कई किरदारों में नजर आते हैं। कपिल जब उनसे पूछते हैं कि वो यहां क्यों आए हैं? तो सुनील पलटकर जवाब देते हैं, 'इतने सालों से मैं आ नहीं रहा था, तब आपको प्रॉब्लम थी। चाहते क्या हैं आप?' सुनील के एक्सप्रेशंस देखकर और उनकी बातें सुनकर सबकी हंसी छूट जाती है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…