क्या 7 अक्टूबर से भी बड़ा हमला करने जा रहा है हमास? इजरायल को लेकर कमांडर ओसामा ने दी धमकी
Updated on
02-12-2023 02:11 PM
गाजा: हमास ने कहा है कि उसको 7 अक्टूबर के हमले के लिए कोई अफसोस नहीं है, साथ ही उसने इजरायल के खिलाफ लंबी लड़ाई शुरू करने भी ऐलान किया है। हमास के राजनीतिक ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ओसामा हमदेन ने लेबनान के बेल मौबाशर ऑनलाइन के साथ एक साक्षात्कार में ये बात कही है। ओसामा ने इंटरव्यू में कहा कि उनकी इजरायली कब्जे के खिलाफ आजादी की लड़ाई खत्म नहीं हो रही है, ये आने वाले समय में बढ़ने वाली है और वह अपने इस मिशन से पीछे हटने नहीं जा रहे हैं। 7 अक्टूबर के हमले को भी ओसामा ने इजरायली सेना के मनोबल को तोड़ने वाला बताते हुए इस पर कोई अफसोस जताने से इनकार कर दिया।
ओसामा हमदेन से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि अगर आप 6 अक्टूबर के समय में पीछे जा सकें तो क्या आप अभी भी वही करेंगे जो आपने 7 अक्टूबर को किया था। इस पर हमदेन ने कहा कि कुछ लोग यह क्यों मानते हैं कि हम लड़ाई के रास्ते से वापस जाना चाहेंगे? इस पर हमदेन से सवाल हुआ तो क्या तुम्हें कोई पछतावा नहीं है? इसका जवाब देते हुए हमदेन ने कहा कि इजरायली सेना के एक पूरे डिवीजन को चकनाचूर करने पर भला अफसोस क्यों होगा।
फिर होगा 7 अक्टूबर जैसा हमला?
साक्षात्कारकर्ता ने हमदेन को याद दिलाया कि आपने कहा था अगर इजरायली नई गिरफ्तारियां करेंगे तो सभी कैदियों को जेलों से रिहा करने के बाद आप एक और ऑपरेशन करेंगे। क्या आप एक और 7 अक्टूबर करने की बात कह रहे हैं। इस पर हेमदेन ने कहा कि सिर्फ एक और 7 अक्टूबर नहीं बल्कि मैं वादा कर सकता हूं कि आजादी की लड़ाई शुरू होने जा रही है। निकट भविष्य में युद्ध के सवाल पर हमदेन ने का कि उसको नहीं लगता कि युद्ध अब बहुत दूर है।
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने दक्षिण इजरायल में बड़े आतंकवादी हमला को अंजाम दिया था। जिसमें बच्चों और विदेशी नागरिकों समेत 1200 से ज्यादा लोग मारे गए थे। ये हाल के सालों में इजरायल पर हुए सबसे बड़े हमलों में से एक है। हमले के दौरान हमास ने 200 से ज्यादा लोगों को अपहरण भी कर लिया था। अपहर करने के बाद इन लोगों को बंधकर बनाकर गाजा ले आया गया था। ये हमला ही इजरायल के गाजा पट्टी में हालिया हमलों की वजह बना हुआ है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…