पाकिस्तान में भारत चुन-चुन कर करवा रहा आतंकियों का कत्ल? गार्जियन के दावे पर पाकिस्तान का मीडिया उगल रहा जहर
Updated on
05-04-2024 01:12 PM
इस्लामाबाद: ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में आतंकियों की हत्या करने के लिए भारत सरकार ने आदेश दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (R&AW) इस पूरे हत्या को अंजाम दे रही है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कंट्रोल करते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत उन लोगों को निशाना बना रहा है, जिसे वह दुश्मन मानता है। गार्जियन की रिपोर्ट में दोनों देशों के खुफिया अधिकारियों के साथ इंटरव्यू और पाकिस्तानी जांचकर्ताओं की ओर से शेयर किए गए डॉक्यूमेंट्स का जिक्र है।
रिपोर्ट कहती है कि 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक साहसी दृष्टिकोण अपनाया। दावे के मुताबिक 2020 से अब तक 20 आतंकियों की हत्या अज्ञात हमलावरों की ओर से की गई है। गार्जियन की रिपोर्ट देखकर पाकिस्तानी मीडिया गदगद हो गया है। जियो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, 'द गार्जियन की रिपोर्ट पाकिस्तान के दावों को और अधिक बल देती है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने पाकिस्तान की धरती पर हत्याओं के आदेश दिए।'
भारत के खिलाफ उगला जहर
जियो ने अपनी रिपोर्ट में रॉ को कुख्यात जासूसी एजेंसी बताया। इसके साथ ही कहा कि पुलवामा हमले के बाद से ही भारत ने इन हत्याओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। जियो ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान के अलावा भारत खालिस्तान समर्थकों को भी निशाना बनाता है। जियो ने कहा कि भारतीय एजेंट्स ने कई पाकिस्तानियों को हत्या करने के लिए पैसे भी दिए। रिपोर्ट कहती है कि भारत हमला होने से पहले ही आतंकियों को मार रहा था। लेकिन अब रिपोर्ट पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल
द गार्जियन की रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठने का सबसे बड़ा कारण है कि इसे पूरी तरह पाकिस्तान के दस्तावेजों और खुफिया एजेंसी के आधार पर लिखा गया है। वहीं इस रिपोर्ट में कई तथ्यात्मक गलतियों को भी लोगों ने दिखाया है, जिससे पता चलता है कि इतने प्रतिष्ठित अखबार ने जल्दबाजी में इस रिपोर्ट को छाप दिया। डिफेंस एक्सपर्ट अभिषेक अय्यर मित्रा ने सवाल उठाते हुए लिखा कि रिपोर्ट में खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू को मरा हुआ लिख दिया गया, जो कि गलत है। बाद में द गार्जियन ने इसे सुधारा। वहीं आतंकी रियाज अहमद की फोटो भी गलत लगाई गई थी। भारत सरकार ने भी इस रिपोर्ट को नकारते हुए, 'झूठा और दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी प्रचार' बताया है।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…