कल है अंतिम मौका
इस योजना को 8 अगस्त को लॉन्च किया गया था। योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2023 है। 18 अक्टूबर 2023 को ड्रॉ के जरिए आवेदन खोले जाएंगे। ऐसे लोग जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आशियाना बनाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। इस स्कीम में 120 वर्ग मीटर के 194 प्लॉट हैं।बता दें कि साल 2021 तक आवासीय भूखंडों में निवेश के प्रति लोगों में रुचि नहीं थी। साल 2018 में जारी 418 भूखंडों के लिए YEIDA को 19,716 आवेदन प्राप्त हुए थे। साल 2020 में उसे 971 भूखंडों के लिए केवल 3,614 आवेदन मिले थे। इसकी वजह नोएडा से दूरी और क्षेत्र में विकास की कमी को बताया जा रहा था।
