Select Date:

पाकिस्‍तान क्‍या अंजू का कर रहा इस्‍तेमाल? कहीं भारत के खिलाफ कोई बड़ी साजिश तो नहीं, समझें खतरा

Updated on 28-07-2023 02:14 PM

इस्‍लामाबाद: सीमा हैदर के बाद अब अंजू सुर्खियों में छाई हुई है। भारत से पाकिस्‍तान पहुंची अंजू की पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वां के रहने वाले नसरुल्‍ला के साथ शुरू हुई लवस्‍टोरी अब एक अलग मोड़ पर जाती हुई नजर आ रही है। कुछ दिनों पहले अंजू और नसरुल्‍ला का प्री-वेडिंग शूट का वीडियो सामने आया था। अंजू जो पहले शादी की बात से मुकर रही थी, उसने भी यह बात मान ली कि उसने और नसरुल्‍ला ने शादी कर ली थी। मगर अब विशेषज्ञों की मानें तो अंजू पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई का मोहरा है। उनका मानना है कि वैध वीजा पर पाकिस्‍तान गई अंजू को आईएसआई अपने इशारों पर नचा रही है।


आईएसआई की साजिश!
रक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि आईएसआई अंजू का प्रयोग कर रही है। उसके ही कहने पर अंजू का प्री-वीडियो शूट किया गया है। बाद में इसे वायरल कर दिया गया है। उसके हर कदम पर आईएसआई नजर रख रही है। पाकिस्‍तान की तरफ से कहा जा चुका है कि अंजू अब भारत नहीं लौटेगी क्‍योंकि अगर वह अपने देश जाती हैं तो वहां पर उसकी हत्‍या हो सकती है। इसके बाद रक्षा सूत्रों की तरफ से बताया जा रहा है कि आईएसआई अंजू को भारत के खिलाफ मोहरा बनाकर इस्‍तेमाल कर सकती है। उसका जो निकाहनामा सामने आया वह भी आईएसआई की ही एक चाल थी। उसकी डिनर टेबल की फोटो तक को आईएसआई ने ही जारी करवाया है।
 
भारत में अंजू को खतरा!
नसरुल्‍ला ने भी एक भारतीय न्‍यूज चैनल से बातचीत में कहा है कि उसे भारत में अंजू की जान पर खतरा नजर आ रहा है। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अंजू और नसरुल्ला के उस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि अंजू, नसरुल्‍ला के दोस्तों के साथ डिनर करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। अंजू अपने पति और दो बच्चों के साथ राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। वह पिछले हफ्ते नसरुल्ला से मिलने के लिए वैध पाकिस्तानी वीजा पर पाकिस्तान गई। उसने सभी को यही बताया था कि वह जयपुर जा रही है। लेकिन बाद में खैबर पख्तूनख्वा में नसरुल्लाह के साथ अंजू के वीडियो, जो शायद प्री-वेडिंग शूट का हिस्सा थे, वायरल हो गए।

नसरुल्‍ला से की शादी
अंजू ने अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से पाकिस्‍तान मिलने जाने की बात कही थी। उसे एक महीने का वीजा मिला था और कहा जा रहा था कि वह 20 अगस्त तक भारत लौट आएंगी। अंजू फिलहाल नसरुल्‍ला के साथ ही खैबर के अपर दीर के गांव कुलशो में रह रही है। अंजू की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्‍चे हैं। बताया जा रहा है कि उसने नसरुल्ला के साथ निकाह कर लिया है और इस्‍लाम कबूल कर लिया है। साथ ही नाम बदलकर फातिमा कर लिया है। जो प्री-वेडिंग शूट का वीडियो सामने आया था उसे ड्रोन की मदद से बनाया गया था। तब से ही बातें हो रही थीं कि आखिर इस तरह का वीडियो आईएसआई की मदद के बिना संभव नहीं था।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.