Select Date:

क्‍या जिन्‍ना हाउस पर हमले की मास्‍टरमाइंड है पूर्व पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख की पोती? ऑडियो में कबूला सच

Updated on 23-05-2023 07:44 PM
कराची: खादिजा शाह, पाकिस्‍तान की वह फैशन डिजाइनर जो इस समय काफी विवादों में हैं। नौ मई को लाहौर के कोर कमांडर के घर जिसे जिन्‍ना हाउस के तौर पर ख्‍याति मिली हुई है, उस पर इमरान खान के समर्थकों ने हमला किया था। खादिजा, पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की समर्थक हैं। अब माना जा रहा है कि खादिजा को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। खादिजा, पाकिस्‍तान आर्मी के मुखिया रहे जनरल (रिटायर्ड) ख्‍वाजा आसिफ जंजुआ की पोती हैं। खादिजा एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रही हैं कि कैसे पाकिस्‍तान की सेना उनके पूरे परिवार को परेशान कर रही हैं।


हमले की मुख्‍य अभियुक्‍त
खादिजा को जिन्‍ना हाउस पर हमले का मुख्‍य अभियुक्‍त करार दिया जा रहा है। उनका जो ऑडियो आया है उसमें उन्‍होंने पंजाब पुलिस और सेना पर कई आरोप लगाए हैं। य‍ह ऑडियो 16 मिनट का है। रविवार को उन्‍होंने सरेंडर करने की बात कही है। इसमें खादिजा ने माना है कि वह पीटीआई की समर्थक हैं और लाहौर के कोर कमांडर घर के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल थीं। हालांकि उन्‍होंने इस बात से इनकार कर दिया है कि उन्‍होंने लोगों को हिंसा के लिए भड़काया।
खादिजा कह रही हैं, 'मैंने सरेंडर का फैसला किया क्‍योंकि पिछले चार पांच दिन मेरे लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। कुछ लोग आधी रात को मेरे घर में दाखिल हुए और उन्‍होंने मेरे पति और पिता का अपहरण कर लिया। उन्होंने हमारे बच्चों के सामने मेरे पति के साथ मारपीट की और मेरे नौकरों को भी परेशान किया।' पीटीआई समर्थक खादिजा ने कहा कि उन्‍होंने किसी कानून या देश के संविधान का उल्लंघन नहीं किया। हालांकि उन्‍होंने यह बात भी मानी है कि पिछले एक साल के दौरान पीटीआई की तरफ से जो भी विरोध प्रदर्शन हुए, उसमें उन्‍होंने हिस्‍सा लिया।

पिता रहे हैं वित्‍त मंत्री
खादिजा ने कहा है कि उनके पास दोहरी नागरिकता है और वह दूतावास से मदद लेने की कोशिश कर रही हैं। उनका कहना था कि पंजाब सरकार यह कहते हुए उनके खिलाफ मामला बनाने की कोशिश कर रही है कि वह नौ मई को हुई हिंसा की मुख्य संदिग्ध और मास्टरमाइंड हैं। उन्‍होंने खुद को पीटीआई की कार्यकर्ता और अधिकारी माने से इनकार कर दिया।
उन्‍होंने बस इतना ही कहा कि विरोध प्रदर्शन में हिस्‍सा उन्‍होंने इमरान खान के समर्थक के तौर पर लिया था। खदीजा शाह, देश के पूर्व वित्‍त मंत्री डॉक्‍टर सलमान शाह की बेटी है जो पूर्व राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ के शासन के समय उनकी टीम में थे। डॉक्‍टर सलमान पंजाब सरकार के सलाहकार के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

आसिफ जंजुआ की पोती
शाह के दादा ख्‍वाजा आसिफ जंजुआ एक सेना प्रमुख थे जिनकी मौत आज भी एक रहस्‍य बनी हुई है। कुछ लोग मानते हैं कि उन्‍हें जहर दे दिया गया था। जब पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा तो वह पिछले दरवाजे से भाग गई थीं। जिन्ना हाउस पर हमले का कारण बनने वाली घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह लाहौर के लिबर्टी चौक में पीटीआई के जुलूस में पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, 'मैंने अंदलीब अब्बास (पीटीआई नेता) से भी मुलाकात की और मुझे बाद में बताया गया कि वे (प्रदर्शनकारी) वहां विरोध प्रदर्शन करने के लिए कोर कमांडर हाउस की ओर जा रहे थे।' शाह ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में किसी भी स्थान के बाहर विरोध प्रदर्शन करने में कुछ भी गलत नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.