Select Date:

इजरायल के साथ समझौते पर क्या हमास में पड़ी फूट? अल-कसम ब्रिगेड ने किया लड़ाई तेज करने का ऐलान

Updated on 24-11-2023 02:10 PM
गाजा पट्टी: हमास की सशस्त्र विंग के प्रवक्ता ने कहा है कि सभी मोर्चों पर इजराइल के साथ लड़ाई में तेजी लाई जाएगी। गुरुवार को अल-दीन अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने अल जजीरा टीवी पर प्रसारित एक वीडियो में लड़ाई तेज करने की अपील की है। उबैदा ने कहा है कि हम पूरे वेस्ट बैंक और सभी मोर्चों पर इजरायल के साथ टकराव को बढ़ाने का आह्वान करते हैं। अल कसम प्रवक्ता का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब हमास और इजरायल में सीजफायर पर डील तय हो चुकी है।

हमास और इजरायल के बीच गाजा में बीते डेढ़ महीने से लड़ाई चल रही है। दोनों पक्षों में काफी लंबी बातचीत के बाद लड़ाई को कुछ दिन तक रोकने और बंधकों की रिहाई के लिए एक डील हुई है। इस डील के तहत शुक्रवार से गाजा में सीजफायर शुरू हो जाएगा। डील के तहत हमास इजरायल के बंधकों को रिहा करेगा। वही इजरायल भी जेलों में बंद फिलीस्तीन के लोगों को रिहा करेगा। गुरुवार को जब इस समझौते के फाइनल होने की बात सामने आई तभी हमास की आर्मी विंग के प्रवक्ता जंग को बढ़ाने की बात भी कहते नजर आए हैं।

हमास के बयान के पीछे क्या है रणनीति!

हमास और इजरायल के बीच बीते कई दिनों से बंधंकों की रिहाई के लिए समझौते पर बात हो रही है। कई तरह की अड़चनों के बाद गुरुवार को ये समझौता फाइनल हुआ है। समझौते में बंधकों की रिहाई के साथ-साथ 5 दिनों तक संघर्ष विराम रहेगा। इस दौरान गाजा में मानवीय सहायता पहुंचने के लिए छूट होगी। ऐसे में हमास की आर्मी विंग का लड़ाई में तेजी लाने के लिए आह्वान करना उसका इजरायल पर एक दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। दूसरी ओर ऐसा भी हो सकता है कि हमास की आर्मी विंग और पॉलिटिकल विंग इस समझौते पर बंट गए हैं और दोनों एक-दूसरे के खिलाफ चले गए हैं। अल कसम ही हमास के लिए जमीन पर लड़ने का काम करती है, ऐसे में वह इस डील को नहीं मानती है तो फिर गाजा में सीजफायर मुश्किल हो सकता है।

बता दें कि हमास और इजरायल के बीच 7 अक्टूबर से अब तक करीब 15 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। हमास के हमले में इजरायल में 1400 लोगों की जान गई थी। इस हमले के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी में बम बरसाने शुरू कर दिए। इजरायल के हमलों में गाजा में 13 हजार से ज्यादा मौत हो चुकी हैं और 6000 लोग लापता हैं। दोनों ही ओरसे इस लड़ाई और हमलों में ज्यादातर आम लोगों की मौतें हुई हैं। गाजा में मारे गए लोगों में करीब आधे बच्चे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.