बाथरूम सफाई को लेकर ईशा ने बजाई अंकिता की बैंड, थेरेपी रूम में ले जाकर खूब मारे ताने
Updated on
29-11-2023 02:13 PM
'बिग बॉस 17' में इस हफ्ते हुए नॉमिनेशन टास्क के बाद घरवालों के रिश्ते आपस में बदलते दिख रहे हैं। इस हफ्ते बेघर होने के लिए अरुण महाशेट्टी, मन्नारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल, रिंकु धवन, खानजादी, विक्की जैन, नील भट्ट और अंकिता लोखंडे नॉमिनेट हुए हैं। अब घरवालें आपस में भिड़ रहे हैं कि कुछ दोस्तों ने तो उनके पीठ में खंजर घोंपा है। इस बीच नया प्रोमो सामने आ गया है जहां ईशा और अंकिता की जबरदस्त टक्कर होती दिख रही है।
हुआ ये कि 'बिग बॉस 17' में ईशा मालवीय को एक कंटेस्टेंट को थेरेपी के लिए ले जाना होगा। ईशा मालवीय को ऐसा सदस्य चुनना होगा जिन्हें थेरेपी की सख्त जरूरत है। जिन्हें अपना काम बार बार बताने के बाद भी समझ नहीं आता है।
ईशा मालवीय और अंकिता की लड़ाई
बिग बॉस के ऐलान के बाद ईशा मालवीय ने अंकिता लोखंडे को चुना। अब अपना नाम सुनकर अंकिता लोखंडे बौखला जाती हैं। फिर क्या, ईशा और अंकिता थेरेपी रूम में जाती हैं। ईशा ही 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस की काउंसलिंग करती हैं।
बाथरूम सफाई को लेकर दोनों में बजी
इस दौरान ईशा मालवीय, अंकिता पर आरोप लगाती हैं कि बार बार कहने के बावजूद अंकिता बाथरूम साफ नहीं करती हैं। वह अपना काम ठीक से नहीं करती हैं जबकि दूसरे के काम में नाक लगाती हैं। वहीं अंकिता का कहना है कि वह प्रोफेशनल नहीं हैं। वह ऐसा ही साफ कर सकती हैं।
मन्नारा की भी हुई अंकिता संग लड़ाई
वहीं मन्रारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे की भी अच्छी खासी लड़ाई इस हफ्ते चल रही है। नॉमिनेशन के बाद अंकिता लोखंडे दोस्ती का हिसाब मांगती है। इस बीच दोनों की बहस हो जाती है। देखते ही देखते पूरा घर इकट्ठा हो जाता है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…