Select Date:

'इश्कबाज' एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड संग रचाने जा रही हैं शादी, श्रेनु पारेख ने बताया कब बजने वाली है उनकी शाहनाई

Updated on 06-11-2023 04:02 PM
टीवी एक्ट्रेस श्रेनु पारेख बहुत जल्द ही शादी करने जा रही हैं। श्रेनु अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे से शादी रचाने जा रही हैं। अपनी जिंदगी की इस नई शुरुआत को लेकर एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।

'इश्कबाज' एक्ट्रेस श्रेनु पारेख जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के सात शादी रचाने जा रही हैं। श्रेनु ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। श्रेनु के इस पोस्ट में कपल की बॉन्डिंग दिख रही है, दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिख रहे हैं।

अक्षय म्हात्रे संग सात फेरे लेने की खुशखबरी दी

एक्ट्रेस श्रेनु पारेख अपनी जिंदगी की नई शुरुआत जल्द ही करने जा रही हैं। अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे संग सात फेरे लेने की खुशखबरी शेयर करते हुए श्रेनु और अक्षय ने शेयर की है और लिखा है, 'गाना पुराना है, पर फीलिंग्स फ्रैश है।' इसी के साथ उन्होंने #45daystogo हैशटैग्स भी दिए हैं, यानी शादी में अब 45 दिन बचे हैं।

श्रेनु ने कहा- आई लव यू अक्षय

श्रेनु ने लिखा है- आई लव यू अक्षय। इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री से उनके तमाम दोस्तों ने उन्हें इस नए सफर को लेकर विश किया है। इन दोनों की लव लाइफ के बात करें तो दोनों पहली बार साल 2021 में मुलाकात हुई थी। दोनों की मुलाकात 'घर एक मंदिर' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। दोनों की रोका सेरिमनी हो चुकी है और वे दिसम्बर के आखिर में शादी के बंध में बंधेंगे। बताया जा रहा है कि इनकी शादी वडोदरा में गुजराती तरीके से होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.