Select Date:

यूरोप में इस्लाम की कोई जगह नहीं... इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने मुसलमानों को दी चेतावनी

Updated on 18-12-2023 01:57 PM
रोम: इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि इस्लामिक संस्कृति और यूरोप का कल्चर आपस में मेल नहीं खाता है। ऐसे में इस्लाम की यूरोप में इसके लिए कोई जगह नहीं है। मेलोनी ने कहा कि इटली में इस्लाम के सांस्कृतिक केंद्रों को सऊदी अरब की ओर से फंडिंग की जा रही है, जहां शरिया कानू लागू है। यूरोप में जो इस्लामीकरण की प्रक्रिया चलाने की कोशिश की जा रही है, वह हमारी सभ्यता के मूल्यों से बहुत दूर है। ऐसे में मुसलमान यूरोप से दूर रहें। इटली पीएम ने इस्लामी सभ्यता के यूरोप से दूर रहने को ही बेहतर बताते हुए कहा कि हमारी सभ्यता के मूल्यों और इस्लामी मूल्यों के बीच सामंजस्य ही नहीं है, ये दोनों परस्पर विरोधी हैं।

जॉर्जिया मेलोनी की ये टिप्पणी ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने यूरोप के कल्चर को अवैध प्रवासियों से खतरा होने की बात कही है। दरअसल प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने हालिया इटली दौरे पर कहा है कि अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या से यूरोप का समाज अस्थिर हो जाएगा। ऐसे में हमें अपने कानूनों को अपडेट करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत की जरूरत है। जिससे अवैध प्रवासियों की समस्या और यूरोप को प्रभावित होने से बचाया जा सके। सुनक के बाद अब जॉर्जिया ने इस्लाम और मुसलमानों के यूरोप आने को लेकर ये बयान दिया है।

बयानों से चर्चा में बनी रहती हैं जॉर्जिया

जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला पीएम हैं। वह इटली की दक्षिणपंथी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली की नेता हैं। इटली की पहली पीएम बनने के अलावा उनके नाम पर 31 साल की उम्र में इटली की सबसे युवा मंत्री बनने का भी रिकॉर्ड है। अपने बयानों और दक्षिणपंथी रुझान के लिए जॉर्जिया अक्सर चर्चा में आती रही हैं। जॉर्जियाने खुद को मुसोलिनी का वारिस बताया था, जिस पर काफी आलोचना भी उनको सहनी पड़ी थी। जॉर्जिया एक बयान में मुसलमानों को इटली के लिए खतरा भी बता चुकी हैं।

जॉर्जिया निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही एंड्रिया गिआम्ब्रुनो से रिश्ता खत्म किया है। करीब 10 साल चले इस रिश्ते के बाद जॉर्जिया ने ब्रेकअप का ऐलान किया था। जॉर्जिया की भारत में भी अक्सर चर्चा होती रही है। इसी साल जी-20 सम्मेलन में जॉर्जिया भारत आई थीं तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। हाल ही में वह दुबई में भारतीय पीएम मोदी से मिली थीं तो दोनों की सेल्फी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.