Select Date:

इजरायल का मुकाबला करें इस्‍लाम‍िक देश, हमास के हमदर्द ईरान की हुंकार, नया मोर्चा खोलने की धमकी

Updated on 13-10-2023 01:50 PM
तेहरान: ईरान के राष्‍ट्रपति इब्राहिम रईसी ने इस्‍लामिक और अरब देशों का आह्वान किया है कि वे इजरायल के खिलाफ संघर्ष में सहयोग करें। ईरानी नेता ने यह आह्वान ऐसे समय पर किया है जब इजरायल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर बमों की बारिश तेज कर दी है। इस बीच हमास के हमले में मारे जाने वाले इजरायली लोगों की संख्‍या 1300 तक पहुंच गई है। वहीं हमास ने इजरायल के 150 लोगों को बंधक बनाया है। हमास ने 5000 से ज्‍यादा रॉकेट अब तक इजरायल पर दागे हैं। इजरायल अब गाजा पर जमीनी धावा बोलने की तैयारी कर रहा है। वहीं ईरान ने इजरायल के खिलाफ नया मोर्चा खोलने की धमकी दी है।

इस बीच इजरायल के जवाब बमबारी में 1100 फलस्‍तीनी मारे गए हैं। इजरायल ने कहा है कि वह हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इजरायल ने लोगों से गाजा के कुछ ठिकानों को छोड़कर चले जाने के लिए कहा है। ईरानी राष्‍ट्रपति रईसी ने कहा, 'आज सभी इस्‍लामिक, अरब देश और दुनिया के स्‍वतंत्र लोग फलस्‍तीनी देश के खिलाफ चल रहे यहूदी अपराध को रोकने के लिए सहयोग करें।' इस बीच हमास को समर्थन देने वाले ईरान के व‍िदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि इजरायल अगर गाजा में अपने हमले तेज करता है तो वह नया मोर्चा खोल सकता है। श्‍

अमेरिका को सता रहा हिज्‍बुल्‍ला का डर


इस बीच अमेरिका को डर सता रहा है कि अगर हिज्‍बुल्‍ला इस संघर्ष में कूदता है तो इजरायल की उत्‍तरी सीमा पर दूसरा मोर्चो खुल सकता है। हिज्‍बुल्‍ला को भी ईरान से समर्थन मिलता है और वह बहुत घातक हथियारों से लैस है। इजरायली व‍िदेश मंत्री मोहम्‍मद शिया ने कहा, 'कुछ देशों के अधिकारियों ने हमसे संपर्क किया है। वे क्षेत्र में इजरायल के खिलाफ एक और मोर्चा खोलने की संभावना पर सवाल पूछ रहे हैं।' उन्‍होंने कहा कि हमने उन्‍हें भविष्‍य की संभावनाओं के बारे में स्‍पष्‍ट रूप से बता दिया है कि यह सबकुछ इजरायल के गाजा में एक्‍शन पर निर्भर करेगा।

ईरानी व‍िदेश मंत्री ने कहा कि अभी के लिए इजरायल का अपराध जारी है और क्षेत्र के किसी भी देश ने हमसे नया मोर्चा खोलने के लिए अनुमति नहीं मांगी है। इस बीच ईरानी व‍िदेश मंत्री लेबनान पहुंच गए हैं जो हिज्‍बुल्‍ला का गढ़ है। हिज्‍बुल्‍ला और हमास के नेताओं ने लेबनान में ईरानी व‍िदेश मंत्री का स्‍वागत किया। ईरानी व‍िदेश मंत्री लेबनान के नेताओं से मुलाकात करेंगे और फिर सीरिया जाएंगे। इससे पहले उनके विमान के सीरिया में उतरने से ठीक पहले इजरायल ने दमिश्‍क एयरपोर्ट पर भीषण हवाई हमला किया था। ईरानी व‍िदेश मंत्री को अपना रास्‍ता बदलना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.