'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार', स्कूलों में हिंदू त्योहारों पर छुट्टी में कटौती तो नीतीश सरकार पर बरसे गिरिराज
Updated on
28-11-2023 02:31 PM
पटना: बिहार की नीतीश सरकार ने नया एकेडमिक कैलेंडर जारी किया, जिसे लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन सरकार पर स्कूलों में हिंदू त्योहारों पर छुट्टी खत्म करने का आरोप लगाया। यही नहीं उन्होंने नीतीश कुमार और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी नेता ने कहा कि एक बार फिर से नीतीश सरकार ने तीसरी बार तुगलकी फरमान जारी कर हिंदू त्योहारों पर स्कूलों में छुट्टियां खत्म कर दी है। शिवरात्रि और जन्माष्टमी जैसे महापर्वों की छुट्टियों को काट दिया गया है और ईद-बकरीद की छुट्टी बढ़ा दी गई है।
' नीतीश सरकार इस्लामिक धर्म के आधार पर काम कर रही'
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि इससे साफ जाहिर होता है कि नीतीश सरकार बिहार में इस्लामिक धर्म के आधार पर काम कर रही है। इसी कारण से अररिया, पूर्णिया और कटिहार जैसी जगहों पर शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी हो रही है। अब तो लगता है कि नीतीश सरकार पूरे बिहार में शुक्रवार को ही स्कूलों की छुट्टी करने की योजना बना रही है।
गिरिराज बोले- नीतीश को उठाना पड़ेगा खामियाजा
गिरिराज सिंह ने धमकी भरे लहजे में कहा कि हिंदुओं त्योहारों पर जिन छुट्टियों को काटा गया है अगर बिहार सरकार ने उन्हें फिर से बहाल नहीं किया तो इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। नीतीश कुमार को आने वाले चुनाव में इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। भविष्य में नीतीश कुमार को मोहम्मद नीतीश और लालू यादव को मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा।
गिरिराज ने लिखा- इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार। नीतीश और लालू सरकार ने स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, हिंदू त्योहारों में छुट्टी की खत्म।' गिरिराज सिंह ही नहीं बिहार में बीजेपी के कई और दिग्गज नेताओं ने नीतीश सरकार पर अटैक किया है। अश्विनी चौबे और सुशील मोदी ने भी छुट्टियों में कटौती पर सवाल खड़े किए हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…