Select Date:

नाइजीरिया में इस्लामिक आतंकियों का कहर, खेतों में काम कर रहे 7 किसानों की गला रेतकर हत्या की

Updated on 17-06-2023 07:23 PM
मैदुगुड़ी: नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व हिस्से में इस्लामिक चरमपंथी विद्रोहियों के हमले में कम से कम सात किसान मारे गये। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी तथा इसे खाद्य संकट को और बढ़ाने वाला कदम बताया।उन्होंने बताया कि बोर्नो प्रांत के मोलाई क्षेत्र के समीप बृहस्पतिवार को अपने खेतों में काम कर रहे किसानों पर आतंकवादियों ने हमला किया। 'सिविलियन ज्वायंट टास्क फोर्स ' के सदस्य अब्दुलमुमीन बुलामा ने बताया कि उस क्षेत्र में तैनात सुरक्षाबलों ने बाद में 'भयावह दृश्य देखा जहां कुछ किसानों का गला रेत दिया गया था जबकि कुछ के सिर धर से अलग कर दिये गये थे।'

सिविलियन ज्वायंट टास्क फोर्स आतंकवादियों के साथ लड़ाई में मदद करता है। स्थानीय सरकार के अधिकारी सैन्ना बुबा ने इस हमले को 'दुखद घटना' तथा समस्याग्रस्त क्षेत्र में शांति बहाली एवं कृषि गतिविधियों एवं के लिए 'एक झटका' बताया । उन्होंने कहा कि मृत किसानों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नाइजीरिया में इससे पहले भी आतंकवादियों ने कई आम लोगों की हत्याएं की हैं। वे गांवों को अपने ढाल के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और बाद में वहां के लोगों को मार डालते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.