'लादेन' की शर्त मानने को मजबूर हुआ इजरायल, हमास से बंधकों को लाने के लिए क्या-क्या करेंगे नेतन्याहू?
Updated on
22-11-2023 01:09 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास के युद्ध को डेढ़ महीने हो गए हैं। इस दौरान दोनों के बीच समझौता होता दिख रहा है। बुधवार की सुबह इजरायली कैबिनेट ने हमास के साथ डील को मंजूरी दे दी है। इजरायल अपने बंधकों को छुड़ाने के लिए कई तरह की शर्तों पर सहमत हो गया है। हमास के नेता याह्या सिनवार की ओर से रखी गई शर्त को भी इजरायल मानने को तैयार हो गया है। इस शर्त के मुताबिक युद्धविराम के हर दिन छह घंटे के लिए गाजा हवाई क्षेत्र में इजरायली ड्रोन नहीं उड़ेंगे। इसका कारण है कि इजरायल बंधकों की लोकेशन न जान सके।
शर्त के कार्यान्वयन को एक इजरायली अधिकारी ने संबोधित किया था। IDF और शिन बेट की ओर से दिए गए बयानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि युद्धविराम के दौरान भी इजरायल को खुफिया जानकारी इकट्ठा करने का अधिकार है। अधिकारी ने कहा, 'युद्धविराम के दौरान हमारी आंखें नहीं बंद होंगी। हमें पता चलता रहेगा कि जमीन पर क्या हो रहा है।' डील के मुताबिक 50 इजरायली बंधकों को रिहा किया जाएगा। इसके बदले में चार दिनों का सीजफायर होगा। अगर हमास हर रोज 10 और लोगों को छोड़ता है तो सीजफायर एक-एक दिन बढ़ता रहेगा।
चार दिनों का सीजफायर
हमास की कैद से 50 बंधकों को छुड़ाने से जुड़ी डील को इजरायली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। 7 अक्टूबर को जब इजरायल पर हमास ने हमला किया था तब उसने 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया। इन लोगों को गाजा ले जाया गया था, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस समझौते से सभी डिटेल सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक हर रोज 12-13 लोगों को हमास की ओर से रिहा किया जाएगा। इसके बदले में इजरायल की ओर से चार दिनों का सीजफायर होगा।
हमास से जारी रहेगी जंग
इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'इजरायली सरकार का लक्ष्य सभी बंधकों को वापस लाना है। चार दिनों तक लड़ाई पूरी तरह बंद रहेगी। इजरायली सरकार, IDF और सिक्योरिटी फोर्स हमास के खात्मे तक युद्ध जारी रखेंगी। इस बात की पुष्टि की जाएगी कि गाजा किसी भी तरह का खतरा न बने।' गाजा में ईंधन ले जाने की इजाजत भी इजरायल ने दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों को भी छोड़ा जाएगा।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…