Select Date:

हमास के चंगुल से इजरायल ने महिला सैनिक को कराया आजाद, गाजा में घुसी सेना को मिली बड़ी कामयाबी

Updated on 31-10-2023 02:19 PM
तेल अवीव: इजरायली डिफेंस फोर्स और इजरायल सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने एक बड़ी कामयाबी के बारे में बताया। बयान में कहा गया कि हमास की ओर से बंधक बनाई गए एक इजरायली महिला सैनिक को बचाया गया है। बयान के मुताबिक प्राइवेट ओरी मेगिडिश को 7 अक्टूबर को हमले के बाद हमास ने बंधक बना लिया था। IDF ने ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान इन्हें मुक्त करा दिया। बयान में आगे कहा गया कि सैनिक की चिकित्सकीय जांच की गई। उसकी हालत ठीक है और परिवार से भी मिल चुकी है। IDF ने कहा कि वह बाकी बंधकों को भी बचाने में लगा है।

इजराइली सेना और उसके बख्तरबंद वाहन सोमवार को उत्तरी गाजा पट्टी के और अंदरुनी इलाकों में घुस गए जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र और चिकित्सा कर्मियों ने आगाह किया कि अस्पतालों के नजदीक हवाई हमले किए जा रहे हैं जहां हजारों घायलों के साथ ही हजारों फलस्तीनी नागरिकों ने शरण ली हुई है। जमीनी आक्रमण में यह ऐसे समय में आयी है जब एक दिन पहले खाद्य सामग्री, दवा और अन्य सामान लेकर 33 ट्रकों ने मिस्र से गाजा में प्रवेश किया। इजराइल और हमास के बीच युद्ध की शुरुआत के बाद से मानवीय सहायता की यह सबसे बड़ी खेप है।

मरने वालों की संख्या हुई 8000

राहत कर्मियों ने सोमवार को कहा कि यह सहायता गाजा में जरूरत मंद लोगों की आवश्यकता से बहुत कम है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जान गंवाने वाले फलस्तीनियों की संख्या 8,000 से ऊपर चली गयी है जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और नाबालिग हैं। ऐसा लगता है कि इजराइली सैनिक उत्तरी गाजा में अंदरुनी इलाकों तक घुस गए हैं। सेना की ओर से सोमवार को जारी वीडियो में बख्तरबंद वाहनों को इमारतों के बीच से गुजरते हुए और सैनिकों को एक मकान के भीतर कमान संभालते हुए दिखाया गया।

हमास के 600 से ज्यादा ठिकानों पर हमला

सेना ने सोमवार को कहा कि उसके सैनिकों ने रात भर में इमारतों और सुरंगों के अंदर से हमला करने वाले कई आतंकवादियों को मार गिराया और हवाई हमलों में एक इमारत को ध्वस्त कर दिया गया, जिसका इस्तेमाल हमास कर रहा था। उसने कहा कि पिछले कुछ दिनों में उसने आतंकवादियों के 600 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है जिसमें हथियार डिपो और टैंक रोधी मिसाइल लॉन्चिंग स्थल भी शामिल हैं। इन खबरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.