Select Date:

इजराइल-हमास होस्टेज डील फिर अटकी गाजा में इजराइली डिफेंस फोर्सेस का ऑपरेशन सोमवार को भी रहा जारी

Updated on 30-01-2024 12:50 PM

इजराइल और हमास के बीच फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रही बातचीत भी नाकाम होती नजर आ रही है। इसकी वजह कतर को बताया जा रहा है। कतर भी इस बातचीत का अहम हिस्सा है।

दरअसल, अमेरिका और इजराइल को लगता है कि कतर की सरकार का रुख हमास जैसे आतंकी संगठन को लेकर काफी नर्म है और वो इजराइल पर समझौते का दबाव डालना चाहती है। 

नेतन्याहू का रवैया सख्त

‘स्काय न्यूज’ ने सोमवार रात दो तरह के अपडेट दिए। पहले बताया कि इजराइल सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। कुछ देर बाद एक अपडेट दिया। इसमें कहा- इजराइली सूत्रों ने बताया है कि बातचीत सही दिशा में चल रही है, लेकिन किसी डील तक पहुंचने के लिए लंबा वक्त लगेगा।

इसके कुछ देर बाद इजराइली अखबार हेयोम ने कहा- इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद और नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी शिन बेत पेरिस में हैं। उन्होंने कतर, इजिप्ट और अमेरिका के मीडिएटर्स को साफ बता दिया है कि सीजफायर की शर्तें इजराइल की होंगी, हमास को यह बातें माननी होंगी। इसके अलावा जंग को पूरी तरह खत्म करने के लिए तमाम बातें तभी तय होंगी, जब हमास की तरफ से हर शर्त का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

इसके अलावा, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा- कतर की तरफ से हमास को सहारा दिया जा रहा है। अब तक हमने जितनी बार भी बातचीत की है, उसमें कतर का रोल ऐसा नहीं रहा कि जिसमें इजराइल का ध्यान रखा गया हो। एकतरफा बातचीत नहीं चल सकती।

हमास को जबरदस्त नुकसान

इजराइल के डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट ने सोमवार को कहा- हमारी इंटेलिजेंस एजेंसीज की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि अब तक जंग में हमास के आधे से ज्यादा आतंकी या तो मारे गए हैं, या फिर गंभीर रूप से घायल हैं। घायल आतंकियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा उन लोकेशन्स को भी राडार पर रखा जा रहा है, जहां आतंकी मदद या इलाज के लिए जा सकते हैं।

सैनिकों से मुलाकात के बाद गैलेंट ने कहा- आप यह समझ लीजिए कि हम एक बहुत बड़ी और लंबी जंग का सामना कर रहे हैं और इस तरह की जंग में कई तरह की कुर्बानियां देनी पड़ती हैं। जब तक आतंकी हमले करेंगे, तब तक हम उन्हें तबाह और खत्म करते रहेंगे।

गैलेंट ने एक सवाल के जवाब में कहा- आतंकियों को सप्लाई कहां से मिल रही है? इसका जवाब हर कोई जानता है। लेकिन, यह काम बहुत लंबे वक्त तक जारी नहीं रहेगा। दुनिया के सामने जल्द ही सच्ची तस्वीर आएगी। हम हमास को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.