इजरायल-हमास की जंग और डूब गए भारत में 2.39 लाख करोड़,युद्ध के बीच क्यों चमक रहा सोना?
Updated on
19-10-2023 02:56 PM
नई दिल्ली: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग का असर सिर्फ वहीं तक सीमित नहीं है। युद्ध का इफेक्ट भारत समेत दुनियाभर के देशों पर दिखने लगा है। हमास के आतंकियों के हमले के बाद इजरायल ने बदला लेना शुरू कर दिया है। इजरायल के हमले के बाद गाजा पट्टी में भारी तबाही मच गई है। युद्ध का असर भारत समेत दुनियाभर के देशों पर देखने को मिल रहा है। भारत का शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं रह गया है। शेयर बाजार लगातार गिरावट के साथ बंद हो रहा है। ये असर गुरुवार को भी देखने को मिला है। आज शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। बीएसई 500 अंकों तक टूट गया है। हफ्ते के चौथे दिन बाजार धराशायी हो गया । सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बुरी तरह से गिरावट देखने को मिला है।
इजरायल युद्ध का असर
बीते एक हफ्ते से शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। शेयर बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों को भारी भरकम नुकसान हो रहा है। बुधवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 550 अंक से भी अधिक गिर गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में नुकसान हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी में नुकसान के चलते बुधवार को शेयर बाजार को 2.39 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। ऐसा ही हाल मंगलवार को भी देखने को मिल। शेयर बाजार में जारी गिरावट के चलते मंगलवार को निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। इजरायल युद्ध के चलते सबसे ज्यादा जिन शेयरों को नुकसान हुआ है, उसके में अडानी पोर्ट, इंफोसिस, Delhivery Ltd , विप्रो लिमिटेड के शेयर्स हैं।
जंग के बीच चमक रहा सोना
इजरायल और हमास के जंग के बीच सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। युद्ध के बीच बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबली शेयर मार्केट्स सेंटीमेंट्स खराब हुए हैं। जिसके कारण शेयर बाजार गिरते जा रहे हैं, लेकिन इसके उलट सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत में 800 रुपये से ज्यादा की तेजी देखने को मिल चुकी है। गोल्ड के दाम 60 हजार रुपये के पार चले गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये तेजी और बढ़ने वाली है। दरअसल युद्ध के बीच गोल्ड की डिमांड बढ़ने की वजह से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर गिना जाता है। ऐसे में निवेशक शेयर बाजार के बजाए सोने में पैसा लगा देते हैं। मांग बढ़ने से कीमत में लगातार तेजी जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में गोल्ड की कीमत में 800-1000 रुपये से ज्यादा बढ़ चुकी है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…