इजरायल को आत्मरक्षा का अधिकार... गाजा में हमास संग युद्ध हुआ तेज तो रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बदले सुर
Updated on
14-10-2023 02:54 PM
बिस्केक: गाजा में हमास के साथ चल रहे भयानक युद्ध पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सुर बदल गए हैं। पुतिन ने कहा है कि हमास के अत्यधिक क्रूरता से भरे हमले को देखते हुए इजरायल को आत्मरक्षा करने का अधिकार है। रूसी राष्ट्रपति ने यह भी जोर देकर कहा कि एक स्वतंत्र फलस्तीन देश ही इस समस्या का हल है जिसकी राजधानी पूर्वी यरुशलम हो। किर्गिस्तान के दौरे पर पहुंचे पुतिन ने कहा कि बातचीत करके समस्या के समाधान के अलावा इजरायली-फलस्तीनी विवाद का कोई हल नहीं है। इससे पहले पुतिन ने इजरायल के कार्रवाई की आलोचना की थी।
व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इस बातचीत का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के दो देश वाले फार्मूले को लागू करना होना चाहिए। इस फार्मूले में कहा गया है कि एक स्वतंत्र फलस्तीन देश होगा और पूर्वी यरुशलम उसकी राजधानी होगी। साथ वह इजरायल के साथ शांति और सुरक्षा के साथ रहेगा। उन्होंने माना कि इजरायल पर अप्रत्याशित क्रूर हमला हुआ है। निश्चित रूप से इजरायल के पास अपनी रक्षा करने का अधिकार है। इजरायल के पास शांतिपूर्ण सहअस्तित्व को सुनिश्चित करने का अधिकार है। हमास के इस हमले में इजरायल के 1300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
पुतिन ने बताया इजरायल युद्ध का हल
पुतिन ने जोर देकर कहा कि इस समस्या का हल शांतिपूर्ण तरीके से ही हो, इसके लिए काम करने की जरूरत है। रूसी नेता ने कहा कि जिस तरह से मैं इसे देख रहा हूं, दो देशों की स्थापना के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। पुतिन अरेस्ट वारंट होने के बाद पहली बार विदेशी दौरे पर पहुंचे हैं। इससे पहले पुतिन ने इजरायल के उत्तरी गाजा के लोगों के चले जाने के आदेश की आलोचना की थी। इस बीच हमास-इजरायल संघर्ष को एक सप्ताह हो गया। इधर, यहूदी राष्ट्र की सेना ने शनिवार को कहा कि उसके एक ड्रोन पर गोलीबारी के बाद उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर हमला किया है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, एक बयान में, इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि यह कदम 'इजरायल में अज्ञात हवाई घुसपैठ और आईडीएफ यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) पर गोलीबारी' के जवाब में था। आईडीएफ के अनुसार, दो 'अज्ञात हवाई वस्तुओं' को उत्तरी शहर हाइफ़ा के ऊपर रोका गया, जो लेबनानी सीमा के करीब है। पहले के एक बयान में, इजरायली सेना ने कहा था कि 'एक अज्ञात वस्तु की घुसपैठ' उत्तरी इजरायल के शफरम शहर के पास हुई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना और हिजबुल्लाह ने एक दूसरे पर हमला किया है। लेबनानी समूह हिजबुल्लाह, जिसे लेबनान में मजबूत सैन्य और राजनीतिक उपस्थिति के साथ ईरान का समर्थन प्राप्त है, को ब्रिटेन, अमेरिका और अन्य देश एक आतंकवादी संगठन मानते हैं।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…