गाजा में जंग की इजरायल को चुकानी पड़ रही है भारी कीमत, चौंकाने वाला है एक दिन का खर्च, जानें
Updated on
25-11-2023 02:48 PM
तेल अवीव: इजरायल की सेना गाजा पट्टी में लगातार सैन्य अभियान चला रहा है। 48 दिन तक लगातार लड़ाई के बाद शुक्रवार को दोनों पक्षों ने एक समझौता करते हुए युद्धविराम किया है। हालांकि ये अस्थायी विराम है और चार दिन बाद लड़ाई फिर से शुरू हो सकती है। इस लड़ाई में गाजा पट्टी बुरी तरह से तबाह हो गया है। खासतौर से उत्तरी गाजा मलबे का ढेर बन चुका है। वहीं दूसरी ओर इजरायल के लिए भी ये युद्ध काफी महंगा साबित हो रहा है। हमास की ओर से कोई खास विरोध ना झेलने के बावजूद एक मोटी रकम इजरायल को अपने इस सैन्य अभियान पर खर्च करनी पड़ रही है।
वित्तीय परामर्श फर्म लीडर कैपिटल मार्केट्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गाजा पट्टी में इजरायल को अपने सैन्य अभियान के चलते साल 2023-2024 में अपनी इकॉनमी में करीब 48 अरब अमेरिकी डॉलर (इजरायली केंसी शेकेल में करीब 180 अरब शेकेल) का नुकसान होने का अनुमान है। फर्म ने कहा कि इस युद्ध में खर्च हो रही राशि का दो-तिहाई हिस्सा इजरायल वहन करेगा। जबकि बाकी की खर्च अमेरिका सैन्य सहायता के रूप में वहन करेगा।
हर दिन खर्च हो रहे 270 मिलियन डॉलर
इजरायली राष्ट्रीय आर्थिक परिषद ने लीडर कैपिटल मार्केट्स के अनुमान से भी ज्यादा खर्च की बात इस युद्ध में कही है। परिषद का कहना है कि इजरायली अर्थव्यवस्था पर युद्ध के चलते 200 अरब शेकेल (54 अरब डॉलर) का भार पड़ने जा रहा है। इजरायली वित्त मंत्रालय ने युद्ध के हर दिन के खर्च का अनुमान लगाते हुए कहा है कि आईडीएफ के एक दिन के अभियान में करीब 270 मिलियन डॉलर का नुकसान देश की अर्थव्यवस्था को उठाना पड़ रहा है।
ब्लूमबर्ग ने इन रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि इजरायल के राजकोषीय गणित का मतलब है कि सरकार को अपने इस सशस्त्र संघर्ष से निपटने के लिए काफी हद तक उधार लेना होगा। यह देखते हुए कि तेल अवीव ने गोल्डमैन ग्रुप इंक सहित वॉल स्ट्रीट बैंकों के माध्यम से येन, यूरो और डॉलर में अंतरराष्ट्रीय ऋण जारी किया है। बता दें कि हमास की ओर से 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला करके 1400 लोगों की जान ले ली गई थी और 200 से ज्यादा का अपहरण कर लिया था। हमले के बाद इजरायल सरकार ने गाजा के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया था। 7 अक्टूबर से इजरायल की हवाई और जमीनी सेना गाजा में हमले कर रही है। गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने कहा है कि गुरुवार तक इजरायली बलों के हमलों में 14,854 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इनमें 6,150 से ज्यादा बच्चे शामिल है। वहीं 36,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…