चील, गिद्धों की मदद से इजरायल तलाश रहा लापता लोगों के शव, हमास के हमले के बाद से हैं गायब
Updated on
10-11-2023 02:12 PM
तेल अवीव: इजरायल पर हमास के हमले को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। सात अक्टूबर को हमास ने अचानक इजरायल पर हमला बोल दिया था। इसमें 1400 लोगों की मौत हो गई थी। हमास के आतंकियों ने बड़ी बेदर्दी से लोगों को मार दिया था। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लापता हैं। इन लोगों की तलाश के लिए अब इजरायल ऐसे पक्षियों का प्रयोग कर रहा है जो मांस खाने वाले हैं। दरअसल इजरायल की सेना के पास एक ऐसी शाखा है जो पक्षियों की भर्ती करती है। इन पक्षियों की मदद से इजरायल अपने उन सैनिकों को तलाशता है जो लापता हैं। अब इसी शाखा की मदद से लापता नागरिकों की तलाश की जा रही है।
पक्षी तलाश रहे हैं डेडबॉडीज एक वन्यजीव विशेषज्ञ ने कहा मांस खाने वाले पक्षियों के डेटा से इजरायल की सेना को हमास के आतंकी हमले की जगहों के आसपास लाशों का पता लगाने में मदद मिल रही है। इजरायल के नेचर एंड पार्क्स अथॉरिटी के ओहद हत्जोफे ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया है कि ट्रैकिंग उपकरणों से लैस चील, ईगल्स, गिद्धों और शिकार करने वाले बाकी पक्षियों ने मानव अवशेषों की खोज में अहम भूमिका निभाई है। हत्जोफे की मानें तो जब जब युद्ध शुरू हुआ तो उस यूनिट में तैनात रहे कुछ रिटायर्ड रिजर्विस्ट्स ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने पूछा कि क्या उनके पक्षी कुछ मदद कर सकते हैं। यह आइडिया इजरायली सेना की खास यूनिट ईटन (EITAN) से आया था। यह सेना की मानव संसाधन शाखा की एक यूनिट है जिस पर लापता सैनिकों का पता लगाने का जिम्मा है।
पक्षियों में फिट है जीपीएस ट्रैकर हत्जोफे एक ऐसे प्रोग्राम का नेतृत्व करते हैं जो गायब हो चुके ग्रिफॉन गिद्धों पर नजर रखता है। ये गिद्ध मुख्य रूप से मृत जानवरों को खाते हैं। इसके अलावा चील और कुछ और पक्षी भी मांस खाते हैं। इस कार्यक्रम के तहत सैकड़ों पक्षियों को उनके प्रवासी पैटर्न, भोजन की आदतों और उनके सामने आने वाले पर्यावरणीय खतरों की रिसर्च के लिए जीपीएस ट्रैकर्स के साथ टैग किया है। 23 अक्टूबर को उनमें से ही एक दुर्लभ समुद्री ईगल गाजा पट्टी के ठीक बाहर, बीरी के पास पाया गया था। यह उत्तरी रूस में गर्मी बिताने के बाद एक दिन पहले इजरायल के आसमान में लौट आया था। सेना को भेजा डेटा हत्जोफे ने अपना डेटा सेना को भेज दिया। उन्होंने कहा वह इसकी पुष्टि करने गए और उन्हें चार शव बरामद हुए। लेकिन वह लाशों के स्थान या पहचान के बारे में बहुत ज्यादा बताने में असमर्थ थे। बेरी जो दक्षिणी इजरायल के किबुत्ज में आता है और यहां पर ज्यादातर कृषि समुदाय के लोग रहते हैं। यहां पर हमास के आतंकियों ने 85 निवासियों की मौत हो गई थी। यहां पर हमास के कार्यकर्ता सन् 1948 में इजरायल के निर्माण के बाद से सबसे खराब हमले को अंजाम देने के लिए बॉर्डर तक पार कर गए थे। जबकि यह पर बहुत ज्यादा सैनिकों की तैनाती रहती है। बीरी में हमास ने करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था। उनमें से 30 लापता हैं। एक महीने बाद भी कई लोगों की कोई जानकारी नहीं हे।
अभी तक हो रही शवों की पहचान इजरायली अधिकारियों के अनुसार हमले में 1400 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर नागरिक थे। इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाई। इजरायल ने लगातार बमबारी और जमीनी आक्रमण के साथ जवाबी कार्रवाई की है। इसमें गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 10500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इनमें ज्यादातर नागरिक भी शामिल थे। हत्जोफे के मुताबिक एक दूसरे पक्षी बोनेली ईगल के डेटा ने इजरायल के अंदर बाकी शवों की बरामदगी को सक्षम बनाया। इजरायली पुलिस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कुल 843 नागरिकों और 351 सैनिकों के शवों की पहचान की है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…