इजरायल ने गाजा में हमास के एंटी-यूनिट टैंक के कमांडर को किया ढेर, आईडीएफ सैनिकों पर किए थे मिसाइल हमले
Updated on
02-11-2023 03:10 PM
गाजा पट्टी: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) और इजरायली खुफिया शिन बेट ने कहा है कि उन्होंने गाजा के अंदर हमास की एंटी-टैंक मिसाइल यूनिट के प्रमुख को मार गिराया है। आईडीएफ ने एक संयुक्त बयान में कहा कि मुहम्मद अत्जर एक हवाई हमले में मारा गया। गाजा पट्टी में हमास की विभिन्न ब्रिगेडों में सभी एंटी-टैंक प्रणालियों के लिए अत्जर जिम्मेदार था। बयान में यह भी कहा गया कि वह नियमित आधार पर यूनिट की देखरेख कर रहा था और उसने इमरजेंसी सिस्टम को एक्टिव करने में मदद की थी।
शिन बेट ने की पहचान शिन बेट के निर्देशों के बाद आईडीएफ अत्जर की पहचान करने और उसे ढेर करने में सफल हुई। शिन बेट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि टैंक-रोधी प्रणाली की उनकी कमान के दौरान इजरायली नागरिकों और आईडीएफ बलों के खिलाफ कई हमले किए गए। शिन बेट का कहना है कि जिस समय वह यूनिट को कमांड कर रहा था, उसने इजरायली नागरिकों और आईडीएफ बलों के खिलाफ कई टैंक रोधी मिसाइल हमले किए। हमास ने बुधवार को कहा कि इजरायल ने लगातार दूसरे दिन गाजा में रिहायशी इमारतों में बने शरणार्थी शिविरों पर हमले किए, जिससे कई लोग घायल हुए हैं।
एक और कमांडर ढेर इससे पहले गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले हुए। आईडीएफ ने हमलों के बाद दावा किया कि उसने 'हमास की सेंट्रल जबालिया बटालियन के कमांडर इब्राहिम बियारी को खत्म कर दिया। बियारी सात अक्टूबर को आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार नेताओं में से एक था।' आईडीएफ ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'आईडीएफ ने क्षेत्र में हमास की कमान और नियंत्रण को नुकसान पहुंचाया और बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया जो बियारी के साथ थे। इसके अलावा, हमले के बाद भूमिगत आतंकवादी बुनियादी ढांचे ध्वस्त हो गए।'
इजरायल के 326 सैनिकों की मौत दूसरी ओर हमास-नियंत्रित क्षेत्र में सेना के चल रहे जमीनी हमले के बीच गाजा पट्टी में आईडीएफ को भी नुकसान हुआ है। आईडीएफ ने मारे गए अपने नौ सैनिकों की पहचान की है। मृत सैनिकों की पहचान लेफ्टिनेंट एरियल रीच, कॉर्प आसिफ लुगर, सार्जेंट आदि डुनान, स्टाफ सार्जेंट हलेल सोलोमन, स्टाफ सार्जेंट एलेल मिशलोव्स्की, स्टाफ सार्जेंट आदि लियोन, कर्नल इडो ओवाडिया, सीपीएल लियोल सिम्नोविच और स्टाफ सार्जेंट रोई डावी के रूप में की गई। पिछले दिनों 11 इजरायल के सैनिक मारे गए। सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से इजरायली सेना के कम से कम 326 सदस्यों की जान चली गई है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…