गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर इजरायली सेना का हमला, 90 लोगों की मौत
Updated on
18-12-2023 01:59 PM
गाजा पट्टी: इजरायली सेना के गाजा पट्टी में किए गए एक ताजा हमले में कम से कम 90 लोगों की मौत हो गई है। उत्तरी गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर पर ये हमला हुआ है। जिसमें 100 से ज्यादा फिलिस्तीनी लोग घायल भी हुए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफा को ये जानकारी दी है। रफा की रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार को जबालिया शहर में ये अटैक हुआ है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी मारे गए हैं। वहीं दर्जनों लोग लापता हैं।
हमले के बाद स्थानीय लोग घायलों की तलाश कर रहे हैं, माना जा रहा है कि मलबे के नीचे और शव दबे हो सकते हैं। बड़ी संख्या में घायलों के आने से आसपास के अस्पतालों में भी उपापोह की स्थिति हो गई क्योंकि चिकित्सा केंद्र पहले से ही रोगियों से भरे हुए हैं। इस हमले में मरने वालों में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद समूह के प्रवक्ता दाऊद शेहाब का बेटा भी शामिल है। इसकी जानकारी संगठन के ही एक कमांडर ने स्थानीय मीडिया को दी है।
मलबे के लापता लोगों को ढूंढ रहे परिजन
हमले के बाद जो लोग लापता हैं, उनके परिजन मलबे के नीचे शवों को ढूंढ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे के नीचे मृत लोगों की संख्या बहुत बड़ी है, लेकिन उन्हें निकालने का उनके पास फिलहाल कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में लापता लोगों की तलाश में लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
इजराइल ने दक्षिणी गाजा में बीते कुछ दिनों में अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। इससे खान यूनिस और राफा शहर प्रभावित हुए हैं, जहां अधिकांश विस्थापित फिलिस्तीनी शरण ले रहे हैं। दक्षिण में बढ़ती बमबारी से मानवीय संकट भी पैदा हो रहा है। लोगों के सामने भोजन और पानी का संकट खड़ा हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि करीब 19 लाख लोग यानी गाजा की लगभग 80 प्रतिशत आबादी युद्ध के चलते विस्थापित हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी, यूएनआरडब्ल्यूए की ओर से गाजा के हालात पर लगातार चिंता जताई गई है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…