आसमान में आज दिखाई देगा बीवर मून, आखिर क्या है इसका मतलब, चंद्र ग्रहण से कैसे है अलग?
Updated on
27-11-2023 02:35 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम चल रहा है। लेकिन युद्धविराम से पहले के 48 दिनों में इजरायल ने जमकर हमास पर कहर बरपाया। इजरायल ने हमास के कई बड़े कमांडरों को ढेर कर दिया है। हमास ने रविवार को पुष्टि की है कि IDF ने उसके उत्तरी ब्रिगेड के कमांडर अहमद अल घंडौर और उसके रॉकेट डिवीजन के कमांडर अयमान सियाम को मार डाला। हमास की मिलिट्री विंग ने कहा कि कुल पांच वरिष्ठ अधिकारी मारे गए। शुक्रवार की सुबह युद्धविराम शुरू होने से पहले टार्गेट कर इनकी हत्या की गई।
वल्ला की रिपोर्ट के मुताबिक उनके शवों को सुरंगों के खंडहरों से निकाला गया। इसका यह मतलब हो सकता है कि पहली बार IDF ने सुरंग के अंदर आतंकियों का खात्मा किया है। अल कासिम ब्रिगेड ने कहा कि घंडौर उसकी मिलिट्री काउंसिल का सदस्य और उत्तरी कमांड का कमांडर था। अल घंडौर कम से कम 18 साल से अपने पद पर था और संगठन के शीर्ष का एक प्रमुख व्यक्ति था। यह इजरायलियों के खिलाफ किए कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार था।
अमेरिका ने घोषित किया था आतंकी
अल कासिम ब्रिगेड ने बयान में कहा, 'हम प्रतिज्ञा करते हैं कि उनका रास्ता जारी रखेंगे और उनका खून मुजाहिदीन के लिए रोशनी और कब्जा करने वालों के लिए आग होगी।' ब्रिगेड ने बयान में सीधे तौर पर उनकी मौत का जिक्र नहीं किया। घंडौर को अबू अनस के नाम से जाना जाता था। इसे अमेरिका ने 2017 में विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकी घोषित किया था। उसे आर्थिक प्रतिबंधों वाली ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया था।
कई हमलों में रहा है शामिल
घंडौर कई आतंकी हमलों में शामिल था। वह केरेम शालोम बॉर्डर पोस्ट पर इजरायली चौकी पर हमले के लिए जिम्मेदार है। इस हमले में दो इजरायली सैनिक मारे गए और चार घायल हुए। हमले के कारण इजरायली सैनिक गिलाद शालित का अपहरण हो गया। पांच साल तक इस सैनिक को रखा गया और फिर 2011 में 1027 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले छोड़ दिया गया। अयमान सियाम की बात करें तो वह हत्या के कई प्रयासों से पहले बच चुका है। 2009 और 2014 में उसे बम से उड़ाने की कोशिश हुई थी, लेकिन किस्मत उसके साथ थी। वह हमास की आर्टिलरी यूनिट का कमांडर रहा है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…