Select Date:

संगठन के कंट्रोल सेंटर पर इजराइली सेना का कब्जा हमास ने बदला लेने की कसम खाई

Updated on 03-01-2024 02:30 PM

7 अक्टूबर 2023 से जारी इजराइल और हमास की जंग में इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) को अहम कामयाबी मिली है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ड्रोन हमले में के दौरान हमास के डिप्टी लीडर सालेह अल अरूरी को मार गिराया। हमास ने भी इसकी पुष्टि की है।

हमास लीडर इस्माइल हानिए ने अरूरी की मौत का बदला लेने की कसम खाई है। उसने कहा है कि ये हमला लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन है। अब जो होगा उसके लिए इजराइल खुद जिम्मेदार होगा। वहीं अमेरिकी न्यूज चैनल CNN की रिपोर्ट के मुताबिक- IDF ने मंगलवार रात सेंट्रल गाजा में हमास के इंटेलिजेंस एंड कंट्रोल सेंटर पर कब्जा कर लिया।

सेंट्रल गाजा में स्पेशल ऑपरेशन

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक- मंगलवार को IDF की स्पेशल कमांडो यूनिट ने एक सीक्रेट ऑपरेशन किया। इस दौरान सिक्योरिटी के तीन लेयर बनाए गए थे। सेंट्रल गाजा की एक बिल्डिंग को पूरी तरह घेर लिया गया। इसके बिजली और पानी के तमाम कनेक्शन काट दिए गए। इसके बाद कमांडो और डॉग यूनिट ने बिल्डिंग के अंदर एंट्री की।

डॉग यूनिट को पहले भेजा गया और इसके बाद कमांडो यूनिट अंदर गई। इस दौरान काफी देर तक फायरिंग हुई। हमास के कई आतंकी फायरिंग में मारे गए। इस दौरान IDF की यूनिट को कोई नुकसान नहीं हुआ।

IDF ने बाद में बताया कि जिस बिल्डिंग में ऑपरेशन किया गया वो हमास का इंटेलिजेंस और कंट्रोल हेडक्वॉर्टर था। यहां से हजारों डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कई आतंकी भी ऑपरेशन के दौरान मारे गए।

दरअसल, कुछ दिन पहले IDF के हाथ हमास के टनल नेटवर्क और खुफिया ठिकानों के दस्तावेज लगे थे। इसके बाद ही इस ऑपरेशन की तैयारी की गई। इंटेलिजेंस सेंटर में 20 मीटर गहरी सुरंग भी मिली है। इसका इस्तेमाल हमास के सरगना करते थे।'

अब तक 22 हजार फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा में हमास की हेल्थ मिनिस्ट्री ने मंगलवार रात मीडिया को बताया कि इजराइली हमलों में अब तक 22 हजार फिलिस्तीनी मारे गए हैं। बयान में हमास शब्द का जिक्र तक नहीं है।

बयान के मुताबिक- 9 दिन में एक हजार लोग मारे गए हैं। इसके अलावा एक और दो जनवरी के बीच 207 लोग मारे गए। 338 लोग घायल बताए गए हैं। बयान में ये भी नहीं बताया गया है कि मारे गए और घायल हुए लोगों में से कितने लोग हमास के लिए जंग में शामिल थे।

'अल-अक्सा फ्लड' के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन 'सोर्ड्स ऑफ आयरन'

हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.