Select Date:

इजरायली सेना ने गाजा को दो हिस्सों में काटा, शहरी इलाके को घेरा, हमास पर तेज किए जमीनी हमले

Updated on 06-11-2023 01:32 PM
तेल अवीव: इजरायल ने रविवार को कहा कि उसने गाजा को दो भागों में काट दिया है। अब इजरायली सेना हमास की कमर तोड़ने के लिए महत्वपूर्ण हमले कर रही है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि इजरायली सेना ने गाजा शहर को घेर लिया है। अब वहा एक दक्षिणी गाजा और एक उत्तरी गाजा मौजूद है। उन्होंने यह ऐलान तब किया जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक, इराक और साइप्रस का तूफानी दौरा किया। इस दौरान ब्लिंकन ने गाजा में संकटग्रस्त नागरिकों की सहायता और इजरायल के गाजा युद्ध के जवाब में अमेरिकी सैनिकों पर ईरान समर्थित समूहों के हमले को रोकने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं भी की।


ब्लिंकन ने महमूद अब्बास से की मुलाकात

ब्लिंकन ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की, जिन्होंने गाजा में इजरायल के कथित "नरसंहार" की निंदा की। हमास के नियंत्रण वाले गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि चार हफ्ते से जारी युद्ध में कम से कम 9770 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इजरायली हमलों के कारण तीसरी बार गाजा में टेलीकम्यूनिकेशन सर्विस ठप पड़ गई है। आम लोग अपने परिजनों और रिश्तेदारों से बात नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, हमास के आतंकी सुरंगों में सुरक्षित पड़े हुए हैं और सैटेलाइट फोन के जरिए अपने आकाओं के संपर्क में हैं। हमास ने गाजा के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने से साफ इनकार किया है। हमास का दावा है कि ये लोग संयुक्त राष्ट्र की जिम्मेदारी हैं।

अमेरिका ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव खारिज किया


इस बीच अमेरिका ने खाड़ी देशों की अपील के बावजूद इजरायल और हमास में युद्धविराम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। अमेरिका ने हमास को कुचलने के इजरायल के लक्ष्य को पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है। हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर इतिहास का सबसे भीषण आतंकवादी हमला किया था। इस हमले में 1400 से अधिक इजरायली नागरिक मारे गए थे, जिनमें सैकड़ों सैनिक शामिल थे। इस दौरान हमास के आतंकी अपने साथ 240 इजरायली बंधकों को भी गाजा लेकर चले गए। इसी के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया।

नेतन्याहू की युद्धविराम को दो टूक


गाजा में मरने वालों की बढ़ती संख्या पर वैश्विक चिंता बढ़ गई है, लेकिन इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिर से कसम खाई है कि बंधकों को वापस लौटाए जाने तक युद्धविराम नहीं होगा। इजरायली वायु सेना अड्डे पर सैनिकों से मुलाकात के बाद अनुभवी नेतन्याहू ने कहा, "उन्हें इसे अपने शब्दकोष से हटाने दीजिए। हम यह अपने दुश्मनों और अपने दोस्तों से कह रहे हैं। हम तब तक जारी रखेंगे जब तक हम जीत नहीं जाते। हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।" इजरायली सेना के वीडियो फुटेज में टैंकों और बख्तरबंद बुलडोजर को रे के बीच से गुजरते हुए दिखाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.