Select Date:

इजरायली सेना को मिली गाजा की सबसे बड़ा सुरंग, हमास चीफ सिनवार के भाई ने कराई थी तैयार

Updated on 18-12-2023 01:55 PM

गाजा पट्टी: इजरायल डिफेंस फोर्स, आईडीएफ ने गाजा में एक बड़ी सुरंग को खोज निकाला है। ये सुरंग गाजा में हमास चीफ याह्या सिनवार के भाई और उसके राइट हैंड मुहम्मद सिनवार ने खुद बनवाई थी। सुरंग चार किलोमीटर लंबी और 50 मीटर गहरी है, इसमें लड़ाई के लिए कई तरह के इंतजाम भी किए गए थे। रविवार को आईडीएफ ने इस सुरंग का पर्दाफाश करते हुए कहा कि ये हमास का रणनीतिक तौर पर एक अहम ठिकाना था। जिसे अब इजरायली सेना ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। हालांकि इससे हमास के लोग पहले ही जा चुके थे।

 
आईडीएफ का कहना है कि यह सुरंग गाजा में अब तक पाई गई सबसे बड़ी और लंबी सुरंग है। ये उत्तरी गाजा के सिरे को जबालिया और उत्तरी गाजा के दक्षिणी छोर तक जोड़ती है और नागरिक क्षेत्रों से होकर गुजरती है। आईडीएफ के मुताबिक सुरंग से मिली हमास की वीडियो सर्विलेंस सहित विभिन्न खुफिया वस्तुओं से ये पहचान हुई है कि यहां मुहम्मद सिनवार रहा है और ये इससे जुड़ी है। गाजा में युद्ध शुरू होने से पहले यहां हमास के लोग थे लेकिन जंग शुरू होने के बाद से सिनवार और दूसरे सीनियर कमांडर इस सुरंग में नहीं आए लेकिन लड़ाके इसका इस्तेमाल करते रहे हैं।
 

हाल ही में हुआ था इस सुरंग से हमला

आईडीएफ के मुताबिक इस सुरंग का एक शाफ्ट इरेज क्रॉसिंग से लगभग 400 मीटर की दूरी पर आता है। ये सुरंग कई उप-सुरंगों में विभाजित हो जाती है, जो कई तरह की मशीनरी से सुसज्जित हैं। इसके अलावा, सुरंग में विभिन्न प्रकार के बिजली कनेक्शन, पाइपलाइन, संचार, वाहन, व्यापक हथियार और किसी हमले को रोकने के लिए डिजाइन किए गए विस्फोट दरवाजे हैं। आईडीएफ को हालांकि सुरंग में इजरायली बंधकों के रखे जाने का कोई संकेत नहीं मिला है।
 
आईडीएफ ने कहा कि हमास के आतंकवादी मौजूदा युद्ध के दौरान कुछ दिन पहले भी आईडीएफ पर हमला करने के लिए सुरंग का उपयोग कर रहे थे। हाल ही में सुरंग से आईडीएफ पर हमला करने वाले आतंकवादी लड़ाई में मारे गए थे।आईडीएफ ने एक महीने पहले ही सुरंग की पहचान करना और उसे साफ करना शुरू कर दिया था। सुरंग में इतने सारे स्तर और बाधाएं थीं कि इसे नियंत्रण में लेने नें काफी समय लगा। आईडीएफ ने बताया है कि इस सुरंग की खोज उसकी विशेष एंटी-टनल याहलोम यूनिट, इंजीनियरों और नियमित पैदल सेना की टीम ने की है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.