Select Date:

गाजा में इजरायली सेना की छापेमारी शुरू, जमीनी हमले के लिए तैयार किया जा रहा सुरक्षित रास्ता

Updated on 14-10-2023 03:13 PM
यरुशलम: इजरायली सेना ने कहा है कि पहली बार उसके पैदल सैनिकों ने गाजा पट्टी के भीतर घुसकर छापेमारी की। इजरायली सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसके सैनिक हमास के आतंकवादियों से लड़ने, उनके हथियारों को नष्ट करने और हमास द्वारा रखे गए लापता बंधकों के बारे में सबूत खोजने के लिए गाजा में दाखिल हुए थे। इजरायली सेना की यह घोषणा हालांकि, गाजा पर अपेक्षित जमीनी आक्रमण की शुरुआत नहीं मानी जा रही है। पिछले शनिवार को हमास आतंकवादियों द्वारा किए गए घातक हमले के बाद से ही इजरायल गाजा सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है।

इजरायल की बमबारी में 13 बंधकों की मौत: हमास

हमास ने कहा कि गाजा पट्टी पर इजरायल की ओर से की गई भारी बमबारी में 13 बंधकों की मौत हो गई जिनमें विदेशी भी शामिल हैं। हमास की सैन्य शाखा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में विभिन्न स्थानों पर 13 लोगों की जान गई है। जो विदेशी मारे गए वह किस देश के थे, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। इस बारे में इजरायल की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

गाजा छोड़कर जा रहे लोगों पर गिरा बम, 70 मरे


हमास के अधिकारियों ने बताया कि गाजा शहर को छोड़कर जा रहे लोगों के काफिलों पर इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों में 70 लोग मारे गए जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।हमास के मीडिया कार्यालय ने बताया कि गाजा शहर से दक्षिण की ओर जाते समय तीन स्थानों पर कारों पर हमला किया गया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि हवाई हमलों का लक्ष्य कौन था और यात्रियों में आतंकवादी थे या नहीं। सेना ने संभावित जमीनी हमले से पहले निवासियों को शुक्रवार तड़के शहर खाली करने का आदेश दिया था।

इजरायल ने गाजा सिटी खाली करने का दिया निर्देश


इजरायल की सेना ने गाजा सिटी में रहने वाले हजारों लोगों को वहां से चले जाने का शुक्रवार को निर्देश दिया, जिससे बाद क्षेत्र में इजरायल की ओर से जमीनी कार्रवाई किए जाने की आशंका तेज हो गई है। इन निर्देशों के बीच संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि उसे उत्तरी गाजा में रहने वाले 11 लाख लोगों को 24 घंटे के भीतर वहां से सुरक्षित निकालने की चेतावनी इजरायल से मिली है। इजरायल ने अपने निर्देश में आरोप लगाया है कि हमास के आतंकवादी गाजा सिटी में सुरंगों में छिपे हुए हैं। गाजा सिटी में संयुक्त राष्ट्र फलस्तीनी शरणार्थी एजेंसी की अधिकारी इनास हमदान ने कहा,‘‘ पूरी तरह अराजकता का माहौल है, किसी को नहीं पता कि करना क्या है।’’ उन्होंने कहा कि गाजा सिटी और उत्तरी गाजा में संयुक्त राष्ट्र के सभी कर्मचारियों को राफा के दक्षिण में जाने के लिए कहा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.