गाजा में चर्च पर गिरे इजरायल के बम, हमास को बनाया जा रहा था टार्गेट, 16 लोगों की मौत
Updated on
21-10-2023 02:12 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास का युद्ध पिछले 14 दिनों से जारी है। हमास के आतंकियों को खत्म करने के लिए इजरायल लगातार बमबारी कर रहा है। इस बीच शुक्रवार को गाजा में एक चर्च पर बम बरसे। फिलिस्तीनी एन्क्लेव के आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक इजरायली हवाई हमले में गाजा के चर्च परिसर में शरण लिए हुए लोग बड़ी संख्या में घायल हुए और मारे गए। रिपोर्ट के मुताबिक गाजा शहर में ग्रीक ऑर्थोडॉक्स सेंट पोर्फिरियस चर्च पर गिरे बमों से कई लोगों की जान गई। यह दुनिया के सबसे प्राचीन चर्च में से एक है।
अल जजीरा ने गाजा के अधिकारियों के हवाले से बताया कि कम से कम 16 ईसाई फिलिस्तीनी लोगों की मौत हुई है। यहां कई गाजा के मुस्लिम और ईसाइयों ने शरण ले रखी थी। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने इजरायल की ओर रॉकेट और मोर्टार लॉन्च करने वाले एक कमांड और कंट्रोल सेंटर पर हमला किया था। बयान में आगे कहा गया कि हमले के कारण इस क्षेत्र में मौजूद एक चर्च की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
16 लोगों की हुई मौत
इस हमले ने साबित कर दिया है कि गाजा में इस समय कोई भी जगह शरण लेने के लिहाज से सुरक्षित नहीं है। सैकड़ों लोगों ने इस चर्च में बमबारी से बचने के लिए शरण ले रखी थी। लेकिन गुरुवार की देर शाम एक मिसाइल यहां गिरी, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को मृतकों के शवों को चर्च के प्रांगण में सामूहिक अंतिम संस्कार के लिए रखा गया। बिल्डिंग के मलबे में देर रात तक जीवीत लोगों की तलाश की जाती रही है।
लेबनान के करीब शहर हो रहे खाली
इजराइल ने शुक्रवार तड़के गाजा पट्टी के उन इलाकों को निशाना बनाकर बम बरसाए जहां फलस्तीनियों को शरण लेने के लिए कहा गया था। इसके अलावा, इजराइल की सेना ने लेबनान की सीमा से लगे इजराइली शहर को खाली कराना भी शुरू कर दिया। इस युद्ध के बीच इजराइल के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में आतंकी समूह हमास का सफाया करने के बाद, सेना की गाजा पट्टी में लोगों के लिए कोई योजना नहीं है। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने देश के सांसदों को जानकारी देते हुए यह टिप्पणी की।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…