हमास पर कहर बनकर टूटी थी इजरायल की महिला सैनिक, 25 आतंकियों का किया खात्मा, जानें पूरी कहानी
Updated on
11-10-2023 01:55 PM
तेल अवीव: जो हमास, इजरायल के सामने खुद को मजबूत समझ रहा था और हर तरफ खून की होली खेल रहा था, वह एक 25 साल की लड़की के सामने हार गया। इस लड़की की बहादुरी का हमास के आतंकी सामना नहीं कर सके। इस लड़की ने गांव के लोगों के एक ग्रुप का नेतृत्व करके दो दर्जन से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर किबुत्ज के करीब एक गांव को ढहने से बचा लिया। इनमें से पांच आतंकियों को उसने खुद मारा था। इस लड़की का नाम है इनबल लिबरमैन और वह दिसंबर 2022 से किबुत्ज नीरअम में सिक्योरिटी को-ऑर्डिनेटर के तौर पर तैनात हैं। इनबार ने शनिवार तड़के ब्लास्ट्स की आवाज सुनी थी।
हमास ने बोला अचानक हमला हमास के आतंकियों ने शनिवार को इजरायल पर अचानक हमला बोल दिया था। इनबल को लगा था कि किबुत्ज पर हुए ब्लास्ट की ये आवाजें सामान्य रॉकेट हमलों से बहुत अलग थीं। यह जगह सेडरोट के पास और गाजा पट्टी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसलिए लिबरमैन शस्त्रागार खोलने की तरफ दौड़ पड़ी। उन्होंने अपनी 12 सदस्यों वाली टीम को तुरंत ही बंदूकें बांटी और हमले का जवाब देना शुरू किया। लिबरमैन ने किबुत्ज की अपनी टीम को पूरी बस्ती में रणनीतिक जगहों पर तैनात किया था। इसकी वजह से टीम ने आतंकियों पर घात लगाकर हमला किया। इसकी वजह से कई आतंकी पकड़ में आ गए और बड़े स्तर पर तबाही को रोका जा सका।
लिबरमैन ने मारे पांच वाल्ला न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक लिबरमैन ने अकेले ही पांच आतंकियों को ढेर कर दिया। जबकि बाकी ने चार घंटे में 20 से ज्यादा आतंकी ढेर कर दिए। लिबरमैन की टीम ने नीरअम को उस किले में बदल दिया था जिसे भेदना मुश्किल था। जबकि पास ही किबुत्जिम को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। नीरअम के सांस्कृतिक समन्वयक इलिट पाज ने इजरायन हयोम को बताया, -'यह काफी आश्चर्यजनक था। मेरे पति उस स्टैंडबाय यूनिट का हिस्सा थे जिसने लोगों को मरने से बचाया। उन्होंने धमाके की आवाज सुनी और स्टैंडबाय यूनिट के बाकी सदस्यों और इनबार के साथ खुद संपर्क किया। वो समझ गए थे कि कि उन्हें स्टैंडबाय पर रहने के लिए कहा गया था। लेकिन इनबल ने इंतजार न करने और खुद मिशन की जिम्मेदारी संभाली।'
मिलेगा इजरायल का पुरस्कार उन्होंने कहा कि यह सच है कि उन्होंने जल्द से जल्द मिशन को पूरा कर लिया और दर्जनों लोगों की जान बच गई। मारीव डेली की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट में इनबल हीरो बन गई हैं। लोग उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना था कि जब युद्ध खत्म हो जाएगा तो उन्हें इजरायल पुरस्कार मिलेगा। उनकी वीरता की कहानी एक ऐसी कहानी है जो इजरायली इतिहास में पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। इनबल की वजह से ही आसपास के क्षेत्र में एक किबुत्ज है जो सुरक्षित रहता है। नए आंकड़ों के मुताबिक इजरायल में कम से कम 900 लोग मारे गए हैं और 2600 अन्य घायल हुए हैं।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…