Select Date:

हमास के आकाओं की हत्या कर सकता है इजरायल का मोसाद... कतर को सता रहा अलग ही डर

Updated on 01-12-2023 01:23 PM
दोहा: इजरायल और हमास में शांति वार्ता करा रहे कतर को अलग ही डर सता रहा है। कतर को लगता है कि इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के एजेंट दोहा में हमास के नेताओं की हत्या कर सकते हैं। हालांकि इजरायल ने कतर से वादा किया है कि वह दोहा में रहने वाले हमास नेताओं की हत्या करने की कोशिश नहीं करेगा, लेकिन यह आश्वासन सिर्फ अभी के लिए हैं। 7 अक्टूबर के हमलों के बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई और हमास के पूरे नेतृत्व से बदला लेने की कसम खाई है। ये नेता गाजा, इस्तांबुल, बेरूत और दोहा में छिपे हुए हैं।

कतर ने कहा है कि उसे डर है कि जवाबी कार्रवाई की इस धमकी का मतलब है कि इजरायल हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया, उनके पूर्ववर्ती और सहयोगी नेता खालिद मेशाल जैसी हस्तियों को निशाना बना सकता है। इजरायल ने पहले भी कई दुश्मनों को विदेशी धरती पर निशाना बनाया है। इसमें एडोल्फ आइशमन सबसे प्रमुख शख्स था, जिसे मोसाद ने अर्जेंटीना से ढूंढ निकाला था। मोसाद के एजेंटआइशमन को इजरायल लेकर आए और उसे बाद में फांसी की सजा दी गई। इस वक्त मोसाद और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख लगातार कतर का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में कतर की आशंका और ज्यादा बढ़ गई है।

कौन है इस्माइल हानिया


इस्माइल हानिया हमास का सर्वोच्च नेतता है। उसे अगस्त 2021 में दोबारा चार साल के कार्यकाल के लिए चुना गया था। स्माइल हानिया हमास के संस्थापक अहमद यासीन के पूर्व सहयोगी हैं। यासीन की 2004 में इजराइली हवाई हमले में हत्या कर दी गई थी। 2006 में संसदीय चुनाव जीतने के बाद इस्माइल हानिया को फिलिस्तीनी के प्रधानमंत्री के तौर पर नियुक्त किया गया था। पर, 14 जून 2007 को फतह और हमास के बीच जारी संघर्ष के कारण राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने हानिया को पद से बर्खास्त कर दिया था।

शरणार्थी शिविर में हुआ था जन्म


इस्माइल हनिया का जन्म मिस्र के कब्जे वाले गाजा पट्टी में अल-शती शरणार्थी शिविर में हुआ था। उनके माता-पिता 1948 में अरब-इजरायल युद्ध के दौरान अशकोन में स्थित अपने घर से भागकर शरणार्थी बन गए थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के संचालित स्कूलों से पढ़ाई की और 1989 में अरबी साहित्य में डिग्री के साथ इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ गाजा से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह विश्वविद्यालय की पढ़ाई के दौरान ही हमास से जुड़ गए थे। 1985 से 1986 तक, वह मुस्लिम ब्रदरहुड का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्र परिषद के प्रमुख थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.