Select Date:

कश्‍मीर में इजरायल वाली चाल... भारत के खिलाफ मलेशिया के पूर्व पीएम का जहर, पाकिस्तान के हैं हिमायती

Updated on 28-10-2023 02:35 PM
इस्‍लामाबाद: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्‍मद ने एक बार फिर से कश्‍मीर को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगला है। महातिर मोहम्‍मद ने एक वीडियो संदेश जारी करके कश्‍मीर की तुलना फलस्‍तीन से की। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भारत वैसे ही कश्‍मीर के लोगों के साथ व्‍यवहार कर रहा है जैसे इजरायल फलस्‍तीन के लोगों के साथ करता है। उन्‍होंने कहा कि 'क्रूर सरकारें स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आतंकी का दर्जा देती हैं।' यह वही महातिर मोहम्‍मद हैं जिन्‍होंने भारत के भगोड़े जाकिर नाईक को मलेशिया में न केवल शरण दी थी बल्कि उसे अपना पूरा संरक्षण दिया था।

पाकिस्‍तान ने कश्‍मीर के भारत में व‍िलय के दिन 27 अक्‍टूबर को 'काला दिवस' के रूप में मनाया। इस दौरान मलेशिया में पाकिस्‍तानी उच्‍चायोग ने महातिर मोहम्‍मद के वीडियो को ट्वीट किया है। मलेशियाई पीएम ने जहरीला बयान देते हुए कहा, 'क्रूर सरकारें लोकतंत्र के समर्थन का दावा करती हैं लेकिन वे भेदभाव करती हैं।' उन्‍होंने किसी देश नाम लिए बिना कहा कि क्रूर सरकारें भेदभावकारी नीतियां, नरसंहार वाली नीतियों का दशकों से पालन कर रही हैं। उन्‍होंने पश्चिमी देशों की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व औपनिवेशिक ताकतें अब नये कब्‍जा करने वाले देशों को समर्थन दे रही हैं जिससे नरसंहार हो रहा है।

इजरायल पर भी महातिर मोहम्‍मद ने निकाली भड़ास


महातिर मोहम्‍मद का इशारा इजरायल को पश्चिमी देशों की ओर से मिल रहे समर्थन की ओर था। उन्‍होंने इजरायल का नाम लेकर कहा कि दुनिया बस देख रही है और इजरायल फलस्‍तीनियों पर अपनी सैन्‍य ताकत से कहर बरपा रहा है। महातिर ने दावा किया कि इजरायल का इरादा गाजा से फलस्‍तीनी लोगों का अस्तित्‍व ही मिटा देना है और इसी वजह से उसने सभी मूलभूत सप्‍लाइ को रोक दिया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भारत भी कश्‍मीर में इजरायल वाली चाल चल रहा है।

यह वही महातिर मोहम्‍मद हैं जो प्रधानमंत्री रहने के दौरान भारत के खिलाफ कई जहरीले बयान दे चुके हैं। यही नहीं उन्‍होंने भारत के भगोड़े जाकिर नाईक को भी मलेशिया में शरण दिया है। मलेशिया सरकार ने जाकिर नाईक की जमकर आवभगत की है। महातिर ने अपने प्रधानमंत्री रहने के दौरान पाकिस्‍तान के साथ रिश्‍ते काफी मजबूत कर लिए थे। यही नहीं महातिर मोहम्‍मद और इमरान खान दोनों तुर्की के साथ मिलकर एक नया इस्‍लामिक गठबंधन बनाना चाहते थे। हालांकि सऊदी अरब के दबाव के बाद पाकिस्‍तान को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे। भारत ने पॉम ऑयल का आयात कम करके मलेशिया को करारा जवाब दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.