Select Date:

इजरायल का धर्म है हमास को जवाब देना...अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने गाजा में इजरायली सेना को दी खुली छूट

Updated on 11-10-2023 02:14 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने गाजा पट्टी से इजरायल पर किए गए चौंकाने वाले हमले के लिए आतंकवादी समूह हमास की मंगलवार को निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ना और हमास को जवाब देना इजरायल का धर्म है। इन हमलों में कम से कम 14 अमेरिकी नागरिकों समेत हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। बाइडन और उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस ने जमीनी स्थिति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को इजरायली के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है। इससे पहले भी अमेरिका की तरफ से इजरायल को हमास के खिलाफ लड़ाई में समर्थन का खुला ऐलान किया जा चुका है।

10 मिनट तक बोले बाइडन
गाजा पर इजरायल और हमास के बीच भयंकर युद्ध जारी है। बाइडन ने करीब 10 मिनट तक इस स्थिति पर अपना बयान दिया। उन्‍होंने कहा अमेरिका 'इजरायल के साथ खड़ा रहेगा' और उसे जो भी मदद की जरूरत होगी, दी जाएगी। बाइडन ने कहा कि लड़ाई में कम से कम 14 अमेरिकी मारे गए हैं, जबकि अन्य को बंधक बना लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमास की 'हिंसक कार्रवाई' समझ से परे है। अभी तक मारे गए या लापता अमेरिकी नागरिकों की पहचान नहीं हो सकी है। व्हाइट हाउस में बाइडन ने अपने भाषण में हमलों की तुलना आईएसआईएस के 'सबसे बुरे विनाश' से कर डाली है।

तो क्‍या करता अमेरिका
बाइडन ने कहा, 'दुनिया के हर देश की तरह, इजरायल को भी इन क्रूर हमलों का जवाब देने का अधिकार है और वास्तव में उसका कर्तव्य है।' बाइडन ने यह बताना नहीं भूले कि इसी तरह की स्थिति में अगर अमेरिका होगा तो वह क्‍या करेगा? उनका कहना था कि अमेरिका की प्रतिक्रिया भी 'तेज, निर्णायक और जबरदस्त' होगी। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी उनके साथ मौजूद थे। बाइडने ने कहा कि अमेरिका, इजरायल के साथ खुफिया जानकारी साझा कर रहा है और बंधकों की रिहाई की कोशिशों पर इजरायली समकक्षों के साथ बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा, 'राष्‍ट्रपति के तौर पर दुनियाभर में बंधक बनाए गए अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर मेरी कोई प्राथमिकता नहीं है।'

कई अमेरिकी नागरिक लापता
बाइडन ने यह भी स्वीकार किया कि कई ऐसे अमेरिकी नागरिक हैं, जिनका अभी भी पता नहीं चल पाया है। उन्‍होंने कहा, 'हम उनके ठिकाने के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इजरायली अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। राष्‍ट्रपति के तौर पर दुनियाभर में बंधक बनाए गए अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर मेरी कोई प्राथमिकता नहीं है।' अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने बताया कि संभावना है कि अमेरिकी नागरिक हमास द्वारा पकड़े गए लोगों में से हो सकते हैं। ऐसे में उन्‍होंने अपनी टीम को बंधक संकट के हर पहलू पर अपने इजरायली समकक्षों के साथ काम करने का निर्देश दिया है।

राष्‍ट्रपति ने दी सलाह

बाइडन ने कहा कि विदेश विभाग वर्तमान में कांसुलर सहायता और सुरक्षा अलर्ट प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही बाइडन ने इजरायल जाने वाले अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षा बरतने की भी सलाह दी है। उन्‍होंने कहा है कि आने वाले दिनों में समझदारीपूर्ण सावधानी बरतें और स्थानीय अधिकारियों के मार्गदर्शन का पालन करें। पूरे अमेरिका में यहूदी केंद्रों और सुविधाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि एफबीआई, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां इजरायल में भयानक आतंकी हमलों के संबंध में किसी भी घरेलू खतरे पर बारीकी से निगरानी कर रही हैं। इसके अलावा सोमवार को बाइडन ने फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूके के नेताओं से बात की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.