Select Date:

उसकी कोई कीमत नहीं थी...23 साल की जाह्नवी कुंडला की मौत का अमेरिका के पुलिसवालों ने उड़ाया मजाक

Updated on 14-09-2023 01:42 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से एक भारतीय छात्रा की मौत के मामले में एक बॉडी कैमरा फुटेज की जांच चल रही है। इस फुटेज में छात्रा को टक्कर मारने के बाद पुलिस अधिकारी को फोन कॉल पर हंसते और मजाक करते हुए देखा जा सकता है। साउथ लेक यूनियन में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी की 23 वर्षीय छात्रा जाह्नवी कंडुला 23 जनवरी को डेक्सटर एवेन्यू नॉर्थ और थॉमस स्ट्रीट के पास टहल रही थी, इसी दौरान उसे सिएटल पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी। अमेरिका में भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया है कि भारत ने सिएटल और वाशिंगटन के स्थानीय अधिकारियों के साथ ही बाइडन प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के सामने जाह्नवी कंडुला की मौत का मामला जोरदार तरीके से उठाया है।

'वह मर चुकी है, एक रेगुलर पर्सन थी'
बुधवार को केआईआरओ 7 न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, फुटेज में सिएटल पुलिस ऑफिसर्स गिल्ड के वाइस प्रेसिडेंट डैनियल ऑडेरर को गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है और उन्हें गिल्ड के प्रेसिडेंट माइक सोलन के साथ एक कॉल में यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'उसकी कुछ खास कीमत नहीं थीं।' 'वह मर चुकी है' कहने के तुरंत बाद, कंडुला का जिक्र करते हुए ऑडेरर हंसते हुए कहते हैं, 'वह एक रेगुलर पर्सन है।' फिर वह कहते है, 'बस एक 11,000 डॉलर का चेक लिखो, वैसे भी वह 26 साल की थी, उसकी कुछ खास कीमत नहीं थीं।'

पुलिस की गाड़ी ने मारी थी टक्‍कर
ऑडरर ने यह भी उल्लेख किया है कि डेव 50 (मील प्रति घंटा) जा रहा था और यह एक प्रशिक्षित ड्राइवर के लिए कंट्रोल से बाहर नहीं है। जून में जारी एक पुलिस जांच में पाया गया कि डेव कॉल पर बात करते हुए 74 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे, इस दौरान उन्होंने कंडुला को टक्कर मारी, जो 100 फीट से अधिक दूर जाकर गिरी। एसपीडी ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि ऑडरर की कॉल के वीडियो की पहचान विभाग के एक कर्मचारी द्वारा रुटीन कोर्स के दौरान की गई और इसे प्रमुख एड्रियन डियाज तक पहुंचाया गया।

साल 2021 में गई थीं अमेरिका

बयान में कहा गया है कि आदेश के बाद, कर्मचारी ने इसे समीक्षा के लिए पुलिस जवाबदेही कार्यालय (ओपीए) में भेज दिया। यह कहते हुए कि उसने वीडियो 'पारदर्शिता के हित में' जारी किया है। एसपीडी ने कहा कि वह वीडियो पर तब तक कोई टिप्पणी नहीं करेगा जब तक कि ओपीए अपनी जांच पूरी नहीं कर लेती। कंडुला ने पहली बार 2021 में आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के अदोनी से अमेरिका की यात्रा की। उनके रिश्तेदार, अशोक मंडुला, जो टेक्सास में रहते हैं, ने सिएटल टाइम्स को बताया, 'परिवार के पास कहने के लिए कुछ नहीं है... सिवाय इसके कि मुझे हैरानी है कि क्या इनके लिए बेटियों या पोतियों की कोई कीमत है। जीवन तो जीवन है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.