केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर नजर
राजस्थान के टिकट को लेकर आगामी बुधवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक है, जिसमें टिकटों पर अंतिम मुहर लगेगी। इस बैठक के लिए सीएम गहलोत मंगलवार की देर शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, टिकट फाइनल होने के बाद उम्मीदवारी का ऐलान दशहरा के आसपास हो सकता है। दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस बहुत जल्द टिकटों की उम्मीदवारी का ऐलान किए जाने के पक्ष में नहीं है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि असंतुष्टों को अपनी नाराजगी सामने लाने का ज्यादा वक्त न मिले।नाम न उजागर करने की शर्त पर पार्टी के एक एक अहम रणनीतिकार का कहना था कि अगर उम्मीदवारी काफी पहले हो जाती है तो पार्टी और उम्मीदवार का काफी समय और ऊर्जा रूठों को मनाने और असंतुष्टों को मैनेज करने में लग जाती है। इसके अलावा, असंतुष्ट के निर्दलीय या दूसरे दलों से टिकट लेकर चुनावी मैदान में उतरकर कांग्रेस का खेल खराब कर सकते हैं।
