Select Date:

अल्‍लाह का हुक्‍म है महिलाओं को माननी ही होगी पुरुषों की गुलामी...अफगानिस्‍तान में तालिबानी मंत्री का नया बयान

Updated on 02-10-2023 01:10 PM
काबुल: तालिबान की तरफ से महिलाओं पर एक बार फिर से एक ऐसा बयान दिया गया है जिसके लिए वह मशहूर है। तालिबान के कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्री, नेदा मोहम्मद नदीम ने बघलान विश्वविद्यालय में एक संबोधन के दौरान जो बातें कही हैं, वो परेशान करने वाली हैं। उनके बयान के बाद अफगानिस्‍तान में महिलाओं के अधिकारों के और ज्‍यादा उल्लंघन की आशंका जताई जाने लगी है। नदीम ने दावा किया कि महिलाओं के मुद्दों से जुड़ी कुछ चिंताओं की वजह से मौजूदा व्यवस्था को खत्म करने की कोशिशें जारी हैं। उनका कहना था कि शरीयत और अल्लाह के हुक्म के मुताबिक पुरुष और महिला को बराबर नहीं माना जाता है।

पुरुष और महिलाएं एक समान नहीं

उन्होंने तर्क दिया कि लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के पश्चिमी देशों के प्रयासों के बावजूद, अल्लाह की नजर में पुरुष और महिलाएं मौलिक रूप से असमान हैं। उनका कहना था कि पुरुष एक प्रमुख स्थान रखते हैं, उनके पास ऐसे अधिकार होते हैं जिन्‍हें निर्विवाद रूप से माना जाना चाहिए। जबकि महिलाओं से इस गुलामी को मानने की अपेक्षा की जाती है। नदीम ने कहा, 'सर्वशक्तिमान अल्लाह ने पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर किया है। पुरुष एक शासक है, उसके पास अधिकार है, उसकी आज्ञा का पालन किया जाना चाहिए और महिला को उसकी दुनिया को स्वीकार करना चाहिए।'

कौन हैं तालिबानी शिक्षा मंत्री

उनका कहना था कि एक महिला एक पुरुष के बराबर नहीं है। हालांकि पश्चिमी देशों ने उसे एक पुरुष से ऊपर रखा है। बघलान विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के दौरान, कुछ प्रोफेसरों और छात्रों ने संसाधनों और सुविधाओं की कमी सहित विश्वविद्यालयों में शैक्षिक माहौल के बारे में चिंताएं जताई है। बागलान विश्वविद्यालय के लेक्‍चरार सैयद सती ने विश्वविद्यालयों में वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने की वकालत की। इसके लिए उन्‍होंने विश्वविद्यालय में उचित उपकरण और सुविधाओं की जरूरत के बारे में बताया। तालिबान के काल में शिक्षा मंत्री की भूमिका निभाने वाले नदीम पूर्व गवर्नर और सैन्य कमांडर रह चुके हैं।

बढ़ेगा महिला शिक्षा पर प्रतिबंध
नदीम ने आधुनिक धर्मनिरपेक्ष शिक्षा को खत्म करने को लेकर गंभीर प्रतिबद्धता जताई है। नदीम का कहना था कि साल 2001 में अमेरिका के हमले के बाद से अफगानिस्तान ने इस दिशा में जो कुछ किया, उसकी वजह से ही तालिबान के शुरुआती शासन का पतन हुआ। उन्होंने इसे इस्लामी सिद्धांतों और अफगान सांस्कृतिक मूल्यों के साथ लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा को अतार्किक बताया। साथ ही इसका कड़ा विरोध किया। नदीम की टिप्पणियां अक्‍सर ही विवादित रही हैं। अब उनके नए बयान के बाद चिंता जताई जाने लगी है कि तालिबान महिला शिक्षा पर प्रतिबंध बढ़ा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.