Select Date:

लगातार चौथे सप्ताह हुई अपने डॉलर भंडार में कमी, पाकिस्तान में क्या रहा यहां जानिए

Updated on 07-10-2023 03:14 PM
नई दिल्ली: जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घट ही रहा है। यह लगातार चौथा सप्ताह है जबकि जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट हुई है। दरअसल, बीते कुछ सप्ताह से भारतीय शेयर बाजार में भारी उठा-पटक चल रहा है। ऐसी खबरें आई हैं कि भारतीय बाजार से विदेशी निवेशक भारी मात्रा में पैसे निकाल रहे हैं। इसका असर देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर भी दिख रहा है। तभी तो बीते 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब चार अरब डॉलर की कमी हुई। इससे एक सप्ताह पहले भी अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 2.33 अरब डॉलर की कमी हुई थी। उधर अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इसी सप्ताह विदेशी मुद्रा घटी है। लेकिन यह कमी भारत के मुकाबले काफी कम है। इस दौरान पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में महज 13.1 करोड़ डॉलर की ही गिरावट हुई है।

कितना रह गया डॉलर का भंडार


रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में USD 3.794 billion की गिरावट हुई है। इससे एक सप्ताह पहले मतलब कि 22 सितंबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें USD 2.33 billion की गिरावट हुई थी। इसी के साथ अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार घट कर $586.908 billion का रह गया है। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) भी घटी हैं। बीते 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान Foreign Currency Assets (FCAs) में USD 3.127 billion की कमी हुई है। इससे पहले के सप्ताह के दौरान भी इसमें USD 2.552 billion की कमी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार USD 520.236 का रह गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में भी हुई कमी


इसी महीने की 29 तारीख को समाप्त सप्ताह के भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में भी कमी हुई है। इस सप्ताह Gold reserves में 576 मिलियन डॉलर की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 307 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना सोने का भंडार USD 43.731 billion तक पहुंच गया है।

एसडीआर में भी हुई कमी


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 74 मिलियन डॉलर घट कर 17.939 बिलियन डॉलर रह गया। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $ 79 million की कमी हुई थी। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें USD 18 million की कमी हुई। अब यह घट कर USD 5.002 billion रह गया है।

पाकिस्तान के डॉलर भंडार में भी कमी


अपना पड़ोसी पाकिस्तान इस समय आर्थिक कंगाली के हालात से गुजर रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि इस समय वहां सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के आयात की ही अनुमित है। ऐसे माहौल में वहां कई सप्ताह बाद 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अच्छी खबर मिली थी। उस सप्ताह पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में 10.75 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ था। हालांकि, 22 और 29 सितंबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर कमी हो गई। बीते 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां 13.1 करोड़ डॉलर की कमी हुई है। अब वहां 13.030 अरब डॉलर का ही भंडार रह गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.