215 करोड़ में बिकेगा इवाना ट्रम्प का बंगला 1992 में सिर्फ 20 करोड़ रुपए में खरीदा था
Updated on
17-11-2022 06:43 PM
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तलाकशुदा पत्नी इवाना
ट्रम्प का मैनहटन में बना 8,725 वर्गफीट का आलीशान बंगला बिक रहा है।
ब्रोकिंग फर्म ने बंगले की कीमत करीब 215 करोड़ रुपए रखी है। बिक्री से
मिली रकम इवाना और डोनाल्ड ट्रम्प के 3 बच्चों डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, एरिक
ट्रम्प और इवांका ट्रम्प के बीच बांटी जाएगी। 64वीं स्ट्रीट पर बने 5
बेडरूम, 5 बाथरूम वाले इस बंगले का इंटीरियर 1980 के दशक का है। इवाना ने
यह बंगला 1992 में मात्र 20 करोड़ रुपए में खरीदा था। उसी साल उनका डोनाल्ड
ट्रम्प से तलाक हुआ था।
जुलाई में इवाना की हुई थी मौत जुलाई 2022 में इवाना
ट्रम्प अपने इसी बंगले में मृत पाई गई थीं। इवाना की मौत एक दुर्घटना थी।
मैनहटन के अपार्टमेंट की सीढ़ियों से गिरने के कारण 73 साल की इवाना को
गंभीर चोटें आई थीं, जो उनकी मौत का कारण बनी।
पेशे से मॉडल थीं इवाना, पढ़ाई के दौरान ट्रंप से मिलीं चेकोस्लोवाकिया
के गॉटवाल्डोव शहर में जन्मी इवाना पढ़ाई के लिए अमेरिकी आई थीं। यहां
उन्होंने मॉडलिंग भी शुरू की। इसी दौरान उनकी पेशे से बिजनेसमैन डोनाल्ड
ट्रंप से मुलाकात हुई। 1977 में दोनों ने शादी कर ली। 1980 के दशक में
इवाना और ट्रंप की जोड़ी अमेरिका की सबसे हाई प्रोफाइल जोड़ियों में गिनी
जाती थी।
वॉशिंगटन: अमेरिकी आर्मी ईरान पर बहुत बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर सकता है। इसके लिए अमेरिका के दर्जनों और हवाई ईंधन भरने वाले विमान इजरायल भेजने की तैयारी हो…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अध्यक्षता में इस्लामाबाद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बॉर्डर सर्विस प्रमुखों की 12वीं बैठक हुई है। इस बैठक में भारत ने भी हिस्सा लिया है। पाकिस्तान…
ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक…
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…