'जाट' एडवांस बुकिंग: सनी देओल ओपनिंग डे पर नहीं मचा पाएंगे 'गदर 2' जैसा धमाल, बिके हैं सिर्फ 37 हजार टिकट
Updated on
09-04-2025 05:24 PM
'गदर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के दो साल बाद सनी देओल बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं। उनकी एक्शन-थ्रिलर 'जाट' की रिलीज को अब बस एक ही दिन बचे हैं। गुरुवार, 10 अप्रैल को यह फिल्म वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है। लेकिन जो शुरुआती आंकड़े आए हैं, वह साफ इशारा कर रहे हैं कि कम से कम ओपनिंग डे पर यह फिल्म बंपर कमाई नहीं करने वाली है। इस फिल्म से सनी देओल साउथ सिनेमा की दुनिया में डेब्यू भी कर रहे हैं। जैसा फिल्म के ट्रेलर में डायलॉग है, यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके ढाई किलो के हाथ की ताकत साउथ में कितना दिखता है।
'जाट' को गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है, जो तेलुगू फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर हैं। मैथ्री मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म में नॉर्थ और साउथ का पूरा कॉकेटल है। बजट 100 करोड़ रुपये है। रणदीप हुड्डा जहां फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं, वहीं रेजिना कैसेंड्रा लीड हीरोइन हैं। फिल्म की बाकी कास्ट में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू भी हैं।
'जाट' एडवांस बुकिंग
'जाट' की एडवांस बुकिंग मंगलवार, 8 अप्रैल से शुरू हुई है। आम तौर पर किसी भी फिल्म की प्री-सेल्स बुकिंग अब 5-7 दिन पहले शुरू हो जाती है। लेकिन 'जाट' के मेकर्स ने यहां देरी की है। Sacnilk के मुताबिक, बुधवार सुबह तक 8213 शोज के लिए कुल 36, 893 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है और इससे फिल्म ने रिलीज से पहले 62.72 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई की है। ब्लॉक सीटों को जोड़ दें तो कमाई करीब 2.69 करोड़ रुपये है।
कहां तक जा सकती है 'जाट' की एडवांस बुकिंग
सनी देओल की फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों और फैंस से बढ़िया रेस्पॉन्स मिला है। 2 हफ्तों में इसके हिंदी ट्रेलर को यूट्यूब पर 20 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। लेकिन अफसोस कि इसका असर एडवांस बुकिंग में नहीं दिख रहा है। प्री-सेल्स में टिकटों की बिक्री की रफ्तार धीमी है। हालांकि, बुधवार को अभी दिनभर एडवांस बुकिंग होनी है। लेकिन यह रिलीज से पहले बहुत से बहुत 2-3 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग करती हुई ही नजर आ रही है।
इन राज्यों में बिक रहे हैं 'जाट' के सबसे अधिक टिकट
जहां तक फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात है, तो सबसे अधिक टिकटों की बिक्री मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और गुजरात में हो रही है। पंजाब जैसे मास सर्किट में प्री-सेल काफी कम है। 'जाट' एक मास एक्शन फिल्म है, जो सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में बढ़िया बिजनस कर सकती है। मल्टीप्लेक्स ऑडियंस को रिझाना है, तो फिल्म को पहले दिन तारीफ बटोरनी होगी, तभी वर्ड-ऑफ-माउथ के बूते इसका कारोबार बढ़ेगा।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…