मसाई मारा में जकूजी, ड्रिंक्स और रोमांस, दलजीत कौर ने पति निखिल के साथ बिताए खास पल
Updated on
01-07-2023 08:34 PM
फेमस टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने 18 मार्च को यूके के बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी कर ली। आपको बता दें कि निखिल और दलजीत 2022 में दुबई में एक दोस्त की पार्टी में मिले और जल्द ही एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। करीब एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दलजीत ने 3 जनवरी को नेपाल में निखिल को अंगूठी पहनाई। दलजीत ने इंस्टा पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है और ये काफी इंट्रेस्टिंग है। आइए दिखाते हैं।
Dalljiet Kaur शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। वो पति निखिल और बच्चों के साथ भी कई सारे मोंमेट्स शेयर करती रहती हैं। दलजीत ने हाल ही में मसाई मारा, केन्या से जकूजी में पति निखिल के साथ बैठे एक वीडियो शेयर किया है। दोनों नहाते हुए कुछ ड्रिंक्स के मजे ले रहे हैं और दलजीत काफी खुश भी नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'मेरे पति के साथ एक बेहतरीन छुट्टी! मसाई मारा, केन्या की शानदार प्रॉपर्टी।'
दलजीत कौर-निखिल पटेल के बच्चे
दलजीत कौर निखिल और अपने बेटे जेडन के साथ केन्या चली गई हैं और अब कुछ सालों तक वहीं रहेंगी। निखिल पटेल के बारे में बात करें तो वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं, साथ ही मेंटर और निवेशक भी हैं। वह यूके में बिजनेसमैन हैं और फिलहाल केन्या के नैरोबी में रहते हैं। पिछली शादी से निखिल की दो बेटियां हैं, 13 साल की आरियाना और 8 साल की अनिका।
दलजीत कौर के सीरियल्स
वर्कफ्रंट पर, दलजीत कौर ने 2019 में सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लिया। 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में अंजलि और 'काला टीका' में मंजिरी की भूमिका के लिए जानी जाने वाली दलजीत को आखिरी बार 'ससुराल गेंदा फूल 2' में देखा गया था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…