10 साल लीज पर लिए गए अयोध्या के होमस्टे और आश्रम
ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि कई महीनों से अयोध्या की जरूरतों पर रिसर्च करने के बाद दो योजनाएं तैयार की गई। ये हैं मंगलदीप मंगल आरंभ, सामुदायिक अपस्किलिंग और आजीविका सृजन कार्यक्रम। मंगलदीप मंगल आरंभ कार्यक्रम के जरिए पर्यटक गाइड, पंडितों तक पहुंच रहे हैं। पुजारी और पंडा समुदाय, ऑटो चालक और टूर ऑपरेटर, छोटे व्यवसाय जैसे पूजा सामान बेचने वाली दुकानें, कलाकृतियों की दुकानें, मिठाई की दुकानें, फेरीवाले आदि को अयोध्या में आने वाले अवसरों के बारे में जागरूक करने की योजना बनाई गई है। रघुकुल स्टे, एक मॉडल है जिसमें कंपनी ने भारी निवेश किया है। अयोध्या में गेस्ट हाउस, होमस्टे और आश्रमों को 5 से 10 साल की अवधि के लिए लीज पर लिया गया है। ओपी तिवारी ने बताया कि यह एक दिवसीय प्रवास मॉडल है। मेहमानों को 3 से 4 दिनों तक रुकने के लिए अयोध्या में 9 स्थानों पर कॉटेज विकसित किए जा रहे हैं,। 36 एकड़ भूमि अलग अलग स्थानों पर ली गई है। जहां वैदिक ग्राम थीम पर रुकने और भोजन आदि की व्यवस्था रहेगी। इसमें वैदिक रसोई , संस्कार गृह, गौशाला, ध्यान केंद्र , वैदिक विवाह केंद्र, प्रशिक्षित पंडा और पुरोहित की व्यवस्था रहेगी।
