Select Date:

जाको राखे साईयां मार सके न कोय! पॉपुलर यू-ट्यूबर टाइटैनिक पनडुब्‍बी पर होने वाले थे सवार, आखिरी मौके पर बची जान

Updated on 26-06-2023 06:52 PM
वॉशिंगटन: यूट्यूब स्टार मिस्टरबीस्ट ने कहा है कि उन्हें भी टाइटैनिक के मलबे तक जाने वाली टाइटन पनडुब्‍बी में की यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। उन्‍होंने कहा कि आखिरी मौके पर उन्‍होंने इससे इनकार कर दिया। टाइटैनिक पनडुब्‍बी पिछले रविवार को अटलांटिक महासागर में गायब हो गई थी। लेकिन गुरुवार को इसका मलबा मिला है। इसमें सवार सभी पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह पनडुब्‍बी साल 2009 से ही लोगों को टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिए अटलांटिक सागर में लेकर जा रही थी। मिस्‍टरबीस्‍ट एक पॉपुलर यू-ट्यूबर हैं जिन्‍हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। उनकी मानें तो पनडुब्‍बी हादसे की जो खबरें आ रही हैं, वो काफी डराने वाली हैं।

एक और पनडुब्‍बी की करेंगे यात्रा
मिस्‍टरबीस्‍ट ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे इस महीने की शुरुआत में टाइटैनिक पनडुब्बी की यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया था, मैंने मना कर दिया। सोचकर ही डर लगता है कि मैं भी उस पर हो सकता था। ' टाइटन पनडुब्‍बी एक विनाशकारी विस्फोट में खत्‍म हो गई है। मिस्टरबीस्ट का जिसका असली नाम जिमी डोनाल्डसन है। उन्‍होंने एक यूजर की तरफ से पूछे गए सवाल के तौर पर यह जानकारी दी। उन्‍होंने यह भी बताया कि वह इस महीने के अंत में एक पनडुब्बी पर टाइटैनिक जा रहे हैं।

मिस्‍टरबीस्‍ट को यू-ट्यूब पर 162 मिलियन से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। किसी और क्रिएटर के मुकाबले उनके पास सबसे ज्‍यादा यूजर हैं। उनके वीडियो में अक्सर स्टंट, कॉम्‍पटीशन और बड़े स्‍तर चैरिटी से जुड़े कामों को दिखाया जाता है। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्‍हें करीब दो करोड़ रुपए ऑफर किए गए थे।
ब्‍लास्‍ट की वजह से हुआ हादसा
इस बात की जांच चल रही है कि ओशिनगेट टाइटन पनडुब्बी में विस्फोट किस वजह से हुआ। पिछले हफ्ते टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए यह पनडुब्‍बी उस समय हादसे का शिकार हो गई जब यह मलबे से 1600 फीट दूर थी। मारे गए लोगों में ओशिनगेटके सीईओ स्टॉकटन रश, ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग, फ्रेंच गोताखोर पॉल-हेनरी नार्जियोलेट और पाकिस्तानी मूल के व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान, जो ब्रिटिश नागरिक थे, शामिल हैं।

सामने आया एन‍िमेटेड वीडियो
विशेषज्ञों के मुताबिक विनाशकारी विस्फोट के होते ही सवार सभी लोगों की मौत हो गई। एक टिकटॉक वीडियो में एनिमेशन के जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि आखिर इस पर सवार पांच लोगों के साथ क्‍या हुआ होगा। कहा जा रहा है कि पनडुब्‍बी में दबाव कम हुआ और भयानक ब्‍लास्‍ट हो गया। इस डरावने टिकटॉक वीडियो में टाइटन सबमर्सिबल में विस्फोट की दुर्घटना को फिर से दोहराया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.