जाको राखे साइयां... कोलंबिया में विमान दुर्घटना के 17 दिन बाद जिंदा मिले 4 मासूम, एक की उम्र मात्र 11 महीने
Updated on
19-05-2023 08:22 PM
बगोटा: लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया में 1 मई को हुए विमान दुर्घटना के हफ्तों बाद चार मासूम बच्चे जीवित मिले हैं। यह विमान कोलंबिया के कैक्वेटा प्रांत के घने जंगल में क्रैश हो गया था। बचने वाले बच्चों में 11 महीने का एक मासूम भी शामिल है, जबकि पायलट समेत तीन वयस्क यात्रियों की मौत हो गई थी। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बुधवार को कहा कि बचाव टीम ने इन बच्चों को जीवित पाया है। बचाव दल में कोलंबियाई सेना, फायर ब्रिगेड और नागरिक उड्डययन विभाग की टीमें शामिल थीं। जिंदा बचे बच्चों में सबसे बड़े की उम्र मात्र 13 साल की थी।
1 मई को कोलंबिया में हुई थी विमान दुर्घटना
1 मई को दुर्घटना का शिकार होने वाला विमान एक सेसना 206 था।इसने अमेजनस प्रांत में अरराकुआरा से उड़ान भरी थी और ग्वाविया प्रांत के एक शहर सैन जोस डेल ग्वावियारे जा रहा था। इस विमान में कुल सात लोग सवार थे। उड़ान के शुरुआती घंटों में ही पायलट ने इंजन के फेल होने की सूचना दी और आपातकालीन अलर्ट जारी किया। इसके बाद से ही इस विमान के मलबे की खोजबीन की जा रही थी। घना जंगल होने के कारण बचाव दल को दुर्घटना वाली जगह पर पहुंचने में कई दिन लग गए।
बच्चों में सबसे छोटे की उम्र मात्र 11 महीने
राष्ट्रपति पेट्रो ने ट्वीट कर बताया कि हमारी सेना ने कठिन खोज के बाद ग्वावियारे में एक विमान दुर्घटना के बाद लापता हुए चार बच्चों को जीवित पाया है। यह देश के लिए खुशी की बात है। दुर्घटना के परिणामस्वरूप पायलट सहित तीन वयस्क यात्रियों की मौत हो गई और उनके शव विमान के अंदर पाए गए। हालांकि, 13, 9 और 4 साल और 11 महीने की उम्र के चार बच्चे इस दुर्घटना में जिंदा बच गए थे। जब ये विमान में नहीं मिले तो जंगल के बाकी हिस्सों में इनकी खोज शुरू कर दी गई।
मदद के लिए जंगल में काफी अंदर चले गए थे बच्चे
कोलंबिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि विमान दुर्घटना के बाद मदद पाने के लिए बच्चे जंगल में काफी दूर चले गए थे। बचाव दल और उसमें शामिल खोजी कुत्तों को बच्चों के खाए गए फल मिले। बच्चे जंगल में इन्ही फलों को खाकर जीवन गुजार रहे थे। उन्होंने जंगली पेड़ पौधों की घनी छांव को आशियाना भी बनाया था। कोलंबिया की सेना और वायु सेना दोनों के हवाई जहाज और हेलीकॉप्टरों ने बचाव कार्यों में मदद की।
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…