जेम्स वेब टेलीस्कोप ने खींची शनि ग्रह की शानदार फोटो, चमकदार छल्ले के साथ दिखे तीन चांद
Updated on
05-07-2023 07:48 PM
वॉशिंगटन:जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अपने लॉन्चिंग के बाद से ही लगातार नई-नई खोज कर रहा है। यह टेलीस्कोप अंतरिक्ष की सबसे गहरी तस्वीरें खींचता रहा है। लेकिन कई बार यह सौरमंडल के अंदर ग्रहों की तस्वीर भी खींचता है। अब इसके नियर इनफ्रारेड यंत्र ने सौर मंडल के शनि ग्रह की फोटो खींची है। शनि का छल्ला इस तस्वीर में बेहद चमकदार दिख रहा है। शनि की इतनी बारीक डिटेल वाली तस्वीर देख कर खगोलविद भी हैरान हैं। नासा ने इसकी जानकारी दी है।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि शनि ग्रह छल्लों की अपेक्षा कुछ हल्का दिख रहा है। ऐसा मीथेन गैस के कारण हो रहा है। शनि ग्रह का मीथेन गैस सूर्य के प्रकाश को अवशोषित कर लेता है। लेकिन इसके छल्ले चमकदार हैं जो देखने में बेहद सुंदर लग रहे हैं। इस तस्वीर में शनि ग्रह का चांद डायोन, एन्सेलेडस और टेथिस बाईं ओर दिख रहे हैं। जबकि कैसिनी डिवीजन, एन्के गैप और रिंग ए, बी, सी और एफ दाईं ओर दिख रहे हैं।
शनि की स्टडी में मिलेगी मदद
नासा ने कहा कि जेम्स वेब टेलीस्कोप की यह शनि ग्रह की पहली फोटो है। जेम्स वेब टेलीस्कोप पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी की दूरी पर अंतरिक्ष में मौजूद है। यह अब तक बनी बाकी दूरबीनों की तुलना में इन्फ्रारेड प्रकाश को भी देख सकता है, जिसे इंसानी आंखें नहीं देख पाती हैं। इन तस्वीरों को जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के नियर इन्फ्रारेड कैमरा से खींचा गया है। नई तस्वीर वैज्ञानिकों को शनि और उसके चंद्रमा से जुड़ी कई स्टडी में मदद करेंगे।
इन ग्रहों की भी खींची फोटो
शनि ग्रह के साथ ही जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने अब तक सौर मंडल के चार विशालकाय ग्रहों की तस्वीर खींची है। शनि ग्रह की तस्वीर 25 जून 2023 को सामने आई। इससे पहले पिछले साल अगस्त में जेम्स वेब ने बृहस्पति ग्रह की फोटो खींची थी। सितंबर 2022 में नासा ने नेप्च्यून ग्रह की फोटो खींची थी। वहीं इसी साल अप्रैल में यूरेनस ग्रह की फोटो जेम्स वेब टेलीस्कोप ने खींची थी। इसमें उसके छल्ले दिखाई दे रहे हैं।
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…