नितेश तिवारी की 'रामायण' में जान्हवी कपूर ने किया साई पल्लवी को रिप्लेस? लोग बोले- ये सबसे बुरी कास्टिंग होगी
Updated on
07-02-2024 02:15 PM
डायरेक्टर ओम राउत की 'आदिपुरुष' के बाद अब नितेश तिवारी भी राम कहानी कहने जा रहे हैं। उनकी अगली फिल्म 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी। हालांकि अभी इसकी शूटिंग शुरू नहीं होगी। मगर उसके पहले इसकी कास्टिंग को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। अभी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां रणबीर कपूर भगवान राम का रोल करेंगे। वहीं, विजय सेतुपति विभीषण, सनी देओल हनुमान और लारा दत्ता कैकेयी का किरदार निभाएंगी। वहीं, माता सीता के रोल के लिए पहले आलिया और उसके बाद साईं पल्लवी का नाम सामने आया था। इन सबके बीच अब एक अफवाह ये भी उड़ी है कि एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने साईं पल्लवी को रिप्लेस कर दिया है। वह ही अब सीता बनेगी।
जैसे ही ये चर्चा हुई कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में सीता का रोल जान्हवी कपूर निभा सकती हैं, तो इस बात से फैन्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका मानना है कि जान्हवी की कास्टिंग बहुत ही खराब होगी। इतना ही नहीं, कुछ ने ये भी कहा कि अगर साईं पल्लवी की जगह मेकर्स ने एक्ट्रसे को कास्ट किया तो, बॉलीवुड के इतिहास की ये सबसे बुरी कास्टिंग होगी। वहीं, कुछ ने ये भी कहा है कि अगर आसा हुआ तो इस बात की उम्मीद है कि लोग सड़कों पर इस मूवी के खिलाफ उतरेंगे और विरोध करेंगे।
नितेश तिवारी के खिलाफ लोग करेंगे प्रदर्शन
इसके अलावा कुछ यूजर्स ने ये भी कहा है कि वह 'आदिपुरुष' का रिपीटीशन नहीं चाहते हैं, इसलिए वह निर्देशक के खिलाफ एक याचिका शुरू करेंगे, जिससे उन्हें इस मूवी को बनाने की इजाजत न दी जाए। वहीं, कुछ ने साईं पल्लवी को ही सीता के रोल के लिए स्वीकार कर लिया है। इसलिए वह जान्हवी को इस रोल में नहीं देखना चाहते। उनके ग्लैमर अवतार के कारण, वह इस देवी लक्ष्मी के अवतार का किरदार को निभाने के लिए उन्हें अपना नहीं सकते।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…