खास दोस्त शिखर पहाड़िया संग वेकेशन पर निकलीं जान्हवी कपूर, साथ में तकिया देख यह बोल पड़े फैंस
Updated on
09-10-2023 04:51 PM
जान्हवी कपूर लाख इससे इनकार करती रही हैं कि उनके और शिखर पहाड़िया के बीच कुछ नहीं है, पर जब साथ में नजर आते हैं, तो केमिस्ट्री कुछ और ही कहती है। जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं। हालांकि कभी उनके अफेयर के चर्चे रहे थे। अब भी दोनों का नाम साथ में जोड़ा जाता है। हाल ही जान्हवी को शिखर पहाड़िया के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया पपाराजी के सामने तो साथ नहीं आए, लेकिन जिस तरह से वो एयरपोर्ट पर पहुंचे, वह काफी कुछ बयां कर रहा था। इस बार जान्हवी के साथ उनका फेमस तकिया भी था। उनकी साथ में कई तस्वीरें आई हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नजर आ रहा है कि पहले Shikhar Pahariya मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं, और फिर Janhvi Kapoor का इंतजार करते हैं।
सिक्यॉरिटी के बीच तकिया लेकर पहुंचीं जान्हवी
जान्हवी सिक्यॉरिटी के बीच अकेले ही एयरपोर्ट पर पहुंचती हैं। वह पपाराजी को देखकर उन्हें स्माइल करती हैं और फिर बाय करते हुए अंदर चली जाती हैं।
बगी राइड में शिखर संग बैठकर निकलीं जान्हवी
जान्हवी और शिखर पहाड़िया को यूं साथ में जाता देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों शायद वेकेशन पर जा रहे हैं। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि एयरपोर्ट पर अंदर जाने के बाद जान्हवी बगी राइड में बैठ जाती हैं, जिसमें शिखर पहाड़िया पहले से ही बैठे उनका इंतजार कर रहे थे।
फैंस ने पूछ डाले ये सवाल
जान्हवी और शिखर पहाड़िया के इस वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'मुझसे ज्यादा तो ये तकिया जान्हवी के साथ घूमने जाता है।' एक अन्य ने लिखा, 'बॉलीवुड में एक और बड़ी शादी होने वाली है।' एक ने कमेंट किया, 'तकिया है तो साथ में बेड भी ले जाना चाहिए।'
शिखर पहाड़िया ने बोनी कपूर संग मनाया था जान्हवी का बर्थडे
शिखर पहाड़िया की बात करें, तो इसी साल मार्च में उन्हें जान्हवी कपूर और उनके पिता बोनी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। 6 मार्च को जान्हवी का बर्थडे था, और चर्चाएं थीं कि शिखर व बोनी कपूर उनका बर्थडे मनाने बाहर गए हैं। करियर की बात करें, तो जान्हवी कपूर जल्द ही 'देवरा' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…